{"_id":"5c41f463bdec2253a33c44c6","slug":"rani-rampal-to-lead-indian-women-hockey-team-for-spain-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय महिला हॉकी टीम का एलान, रानी को कमान, सुशीला की वापसी और सलीमा नया चेहरा","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
भारतीय महिला हॉकी टीम का एलान, रानी को कमान, सुशीला की वापसी और सलीमा नया चेहरा
Fri, 18 Jan 2019 09:14 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 18 Jan 2019 09:14 PM IST
विज्ञापन
अनुभवी स्ट्राइकर रानी रामपाल 26 जनवरी से शुरू होने वाले स्पेन दौरे पर भारतीय महिला हॉकी टीम की अगुआई करेंगी। गोलरक्षक सविता पूनिया उपकप्तान होंगी। विवाद के चलते विश्व कप और एशियाई खेलों की टीम से बाहर रही अनुभवी खिलाड़ी सुशीला चानू की 18 सदस्यीय टीम में वापसी हुई।
विज्ञापन
ब्यूनर्स आयर्स में पिछले साल हुए यूथ ओलंपिक की रजत पदक विजेता अंडर 18 टीम की कप्तान सलीमा टेटे को पहली बार सीनियर टीम में शामिल किया गया है। सुनीता लाकड़ा और नमिता टोपो को आराम दिया गया है।
विज्ञापन
भारतीय टीम स्पेन में चार मैच खेलेगी। दो मैच विश्व कप की उपविजेता आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी। टीम 24 जनवरी को बेंगलुरु से रवाना होगी। भारतीय चीफ कोच शुएर्ड मराइन ने कहा कि टीम में अनुभवी और नौजवान खिलाड़ियों का मिश्रण है।
विज्ञापन
लाकड़ा और टोपो सहित कई अनुभवी खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। हम खिलाड़ियों को शीर्ष स्तर पर मौका देना चाहते हैं जिससे कि ओलंपिक क्वालिफायर से पहले हमारे पास चयन के लिए पर्याप्त विकल्प रहे।
टीम: गोलरक्षक : सविता पूनिया (उपकप्तान), रजनी इतिमारपू। रक्षापंक्ति: रीना खोखर, दीप ग्रेस एक्का, सलीमा टेटे, निकी प्रधान, गुरजीत कौर, सुशीला चानू पुरखंबम। मध्यपंक्ति: लिलिमा मिंज, करिश्मा यादव, सोनिका, नेहा गोयल। अग्रिम पंक्ति: रानी रामपाल (कप्तान), वंदना कटारिया, नवनीत कौर ललरेमसियामी, उदिता,नवजोत कौर।