फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   ranchi rainos beat mumbai

रांची राइनोज ने मुंबई को 3-1 से हराया

Fri, 18 Jan 2013 11:20 PM IST
रांची/खेल डेस्क
रांची/खेल डेस्क Updated Fri, 18 Jan 2013 11:20 PM IST
विज्ञापन
ranchi rainos beat mumbai

हॉकी इंडिया लीग में रांची राइनोज ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए मुंबई मैजिशियंस को एकतरफा मुकाबले में 3-1 से हरा दिया। टूर्नामेंट में रांची की यह लगातार दूसरी जीत है और वह अंकतालिका में शीर्ष पर आ गया है। दिल्ली वेवराइडर्स के भी इतने ही अंक हैं लेकिन वह दूसरे स्थान पर है। मुंबई की दो मैचों में यह लगातार दूसरी हार है।

विज्ञापन


रांची की ओर से पहला गोल विकास चौधरी ने नौवें जबकि दूसरा गोल मंदीप ने 23वें मिनट में कर रांची का मैच पर शिकंजा कस दिया। छह मिनट बाद ही आस्टिन स्मिथ ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर मुंबई के हौसले पस्त कर दिए। हालांकि मुंबई ने भी वापसी की भरपूर कोशिश की और उसे गोल के कई आसान मौके भी मिले लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा सका। मुंबई के लिए एकमात्र गोल सी सिंह ने दूसरे हाफ में ठोका।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed