फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   politicians blame overlaid on pak hockey players

पाक हॉकी खिलाड़ियों ने राजनीतिज्ञों पर मढ़ा दोष

Thu, 17 Jan 2013 12:43 AM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 17 Jan 2013 12:43 AM IST
विज्ञापन
politicians blame overlaid on pak hockey players

हॉकी इंडिया लीग से बाहर किए गए पाकिस्तानी खिलाड़ी बुधवार की शाम वापस पाकिस्तान लौट गए। लेकिन भारत छोड़ते वक्त उन्होंने इस सारे विवाद की देन के लिए दोनों देशों के राजनीतिज्ञों को दोषी करार दिया। हालांकि इन खिलाड़ियों ने उम्मीद जताई है कि निकट भविष्य में उन्हें फिर भारत में खेलने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन


सभी नौ पाकिस्तानी खिलाड़ी पीआईए की फ्लाइट से शाम साढ़े पांच बजे इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से पाकिस्तान रवाना हुए। भारत छोड़ते वक्त उनके चेहरों पर निराशा के भाव साफ थे। मुंबई मैजिशिएंस से करार करने वाले फरीद अहमद ने कहा कि राजनितिज्ञों को खेलों को राजनीति से अलग रखना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने तीन बेहद अच्छे दिन भारत में गुजारे हैं। उन्हें पूरी उम्मीद है कि निकट भविष्य में वह फिर भारत खेलने आएंगे। वहीं मुंबई टीम के ही इमरान बट्ट ने कहा कि राजनीतिज्ञों को इस तरह की हरकतों से बाज आना चाहिए। हालांकि उन्हें दुख है कि वह भारत से जा रहे हैं लेकिन उन्हें शिकायत नहीं है। इमरान ने भी कहा कि वह आगे भारत आकर जरूर खेलना चाहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed