फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   POCSO case filed against varun kumar for rape with minor

Hockey: दो दिन पहले डीएसपी बने भारतीय खिलाड़ी पर लगा नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता ने दर्ज कराई FIR

Tue, 06 Feb 2024 05:30 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 06 Feb 2024 05:30 PM IST
सार

 भारतीय हॉकी टीम के डिफेंडर वरुण कुमार पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता ने ज्ञानभारती पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कराई है। वरुण पर आरोप है कि उन्होंने शादी का झांसा देकर नाबालिग से कई बार दुष्कर्म किया।
 

विज्ञापन
POCSO case filed against varun kumar for rape with minor
वरुण कुमार - फोटो : Twitter

विस्तार

भारतीय हॉकी टीम के डिफेंडर वरुण कुमार पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता ने ज्ञानभारती पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ पॉक्सो के तहत शिकायत दर्ज कराई है। वरुण पर आरोप है कि उन्होंने शादी का झांसा देकर नाबालिग से कई बार दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि 2019 में जब वह वरुण से मिली थी तब उसकी उम्र 17 वर्ष थी। उसकी मुलाकात हॉकी खिलाड़ी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए हुई। इस दौरान वरुण स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एसएआई) में ट्रेनिंग ले रहे थे। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने जालंधर स्थित उनके आवास पर छापेमारी की। दरअसल, वरुण रहने वाले हिमाचल प्रदेश के हैं, लेकिन रहते जालंधर में हैं।
विज्ञापन


पुलिस से भाग रहे हैं वरुण
इस मामले में पुलिस का कहना है, 'वरुण भाग रहे हैं। उनकी तलाश जारी है।' पुलिस को दिए गए बयान में पीड़िता ने बताया कि भारतीय खिलाड़ी जब भी बेंगलुरु आता था तब वो उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। अब पीड़िता की उम्र 22 वर्ष है, लेकिन दोनों के बीच पहली मुलाकात तब हुई थी जब वह 17 वर्ष की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल के रहने वाले वरुण हॉकी के लिए कुछ वर्षों पहले पंजाब आ गए थे। उन्होंने भारत के लिए 2017 में डेब्यू किया। 2022 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने रजत पदक भी जीता था। इसके अलावा 2022 में हुए एशियन गेम्स में वह गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे थे। टोक्यो ओलंपिक्स 2020 में भारत की कांस्य पदक जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे।

दो दिन पहले बने डीएसपी
बता दें कि वरुण को दो दिन पहले ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नियुक्ति पत्र सौंपा था। उन्हें पंजाब पुलिस में डीएसपी बनाया गया। वरुण पर लगे आरोपों पर बात करते हुए उनके पिता ब्रह्मानंद ने मामले की जानकारी से इनकार कर दिया।


उन्होंने बताया कि उनकी बेटे से बात नहीं हो पा रही है, उनका फोन बंद है। पिता ने कहा, "मुझे नहीं पता ये क्या मामला है। वरुण का फोन बंद चल रहा है। उससे बात करने के बाद ही कुछ बता पाऊंगा कि मामला क्या है। वरुण फिलहाल ओडिशा में भारतीय हॉकी टीम के कैंप में गया हुआ है। उससे बात होने के बाद मामला क्लियर हो पाएगा।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed