फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   pak hockey players will not play in mumbai

एचआईएलः मुंबई में नहीं खेलेंगे पाक खिलाड़ी?

Mon, 14 Jan 2013 09:24 PM IST
नई दिल्ली/हेमंत रस्तोगी
नई दिल्ली/हेमंत रस्तोगी Updated Mon, 14 Jan 2013 09:24 PM IST
विज्ञापन
pak hockey players will not play in mumbai

हॉकी इंडिया लीग के रंगारंग आगाज पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों को खिलाए जाने का विवाद भारी पड़ गया। मुंबई में शिवसैनिकों के विरोध प्रदर्शन के बाद सोमवार को जहां मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में लाइट शो की चमक बिखर रही थी। वहीं, स्टेडियम के बाहर पाकिस्तानी खिलाड़ियों को वापस भेजो के नारे लग रहे थे।

विज्ञापन


यह उग्र होते विरोध प्रदर्शन का ही नतीजा है कि उद्घाटन मुकाबले के लिए उतरी दिल्ली वेवराइडर्स और जेपी पंजाब वारियर्स दोनों ही टीमों ने अपने खिलाड़ियों की सूची में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को जगह नहीं दी। विवाद को ठंडा करने के लिए आयोजक लीग में शामिल पाकिस्तानी खिलाड़ियों को मुंबई में खेलने से रोकने का कदम उठाने जा रहे हैं।
विज्ञापन


हॉकी इंडिया लीग के एक अधिकारी ने अपना नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि मुंबई में शिवसैनिकों के प्रदर्शन के बाद बैठक हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि विवाद को थामने के लिए लीग में शामिल सभी नौ पाकिस्तानी खिलाड़ियों को मुंबई में नहीं खिलाया जाए। इस पर जल्द अंतिम मुहर लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वक्त मुंबई मैजिशिएंस में चार रांची राइनोज और दिल्ली वेवराइडर्स में दो-दो और पंजाब वारियर्स में एक पाकिस्तानी खिलाड़ी शामिल है। इससे पहले मुंबई में प्रदर्शन के बाद मुंबई मैजिशिएंस की टीम दिल्ली आ गई और यहीं प्रैक्टिस की। शाम को प्रैक्टिस सत्र में चारों पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।


उद्घाटन समारोह से पहले स्टेडियम के गेट नंबर वन के बाहर दिल्ली प्रदेश पैंथर्स पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को वापस भेजने के लिए प्रदर्शन किया। पंजाब वारियर्स की टीम में कासिफ शाह और वेवराइडर्स की टीम में मोहम्मद रिजवान जूनियर और सीनियर खिलाड़ी हैं। लेकिन इन तीनों का ही नाम टीम में नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed