{"_id":"5e4375048ebc3ee61a2aeeab","slug":"padmashree-shyam-lal-hockey-jesus-and-mary-and-khalsa-college-win-strongly","type":"story","status":"publish","title_hn":"पद्मश्री श्याम लाल हॉकीः जीसस एंड मेरी और खालसा कॉलेज की जोरदार जीत","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
पद्मश्री श्याम लाल हॉकीः जीसस एंड मेरी और खालसा कॉलेज की जोरदार जीत
Wed, 12 Feb 2020 09:16 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 12 Feb 2020 09:16 AM IST
विज्ञापन
national women hockey
जीसस एंड मेरी की महिला टीम और श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज की पुरुष टीम ने नौवें पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियल आमंत्रण हॉकी टूर्नामेंट में मंगलवार को जोरदार जीत दर्ज की। कोमल और आयुषी ने दो-दो तथा अमिता और जितेश के एक-एक गोल से टूर्नामेंट के दूसरे दिन महिला वर्ग में जीसस एंड मेरी कॉलेज ने दिल्ली विश्वविद्यालय एल्युमनी को 6-0 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
महिला वर्ग एक अन्य मैच में भारती कॉलेज ने विवेकानंद कॉलेज को 3-1 से हराया। भारती कॉलेज के लिए सरिता, कल्याणी और मनीषा ने एक-एक गोल किया। अंकित के तीन तथा पुलकित के दो और मनीष के एक गोल से पुरुष वर्ग में श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज ने श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स को 6-0 से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन