{"_id":"5bef5097bdec2269525fa10e","slug":"manpreet-singh-says-when-you-play-best-hockey-then-no-matter-which-team-against-you-on-the-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वश्रेष्ठ हॉकी खेलेंगे तो फिर फर्क नहीं पड़ता किसके खिलाफ खेल रहे हैं: मनप्रीत सिंह","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
सर्वश्रेष्ठ हॉकी खेलेंगे तो फिर फर्क नहीं पड़ता किसके खिलाफ खेल रहे हैं: मनप्रीत सिंह
सत्येन्द्र पाल सिंह, स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 17 Nov 2018 04:49 AM IST
विज्ञापन
manpreet singh
भारत के कप्तान और अनुभवी सेंटर हाफ मनप्रीत सिंह की पहली प्राथमिकता ओडिशा में 12 दिन बाद भुवनेश्वर में शुरू हो ओडिशा पुरुष हॉकी विश्व कप में टीम को पूल में शीर्ष स्थान दिला कर उसे क्वॉर्टर फाइनल में जगह दिलाने की है। 1975 में क्वालालंपुर में पहली और अंतिम बार हॉकी विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम से इस बार अपने घर में शीर्ष तीन में जगह बनाने की आस लगाई जा रही है।
विज्ञापन
भारत पूल सी में अपने अभियान का आगाज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से करेगा। भारत पिछले दो बरस से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अब तक किसी बड़े टूर्नामेंट में नहीं खेला है। भारत के कप्तान मनप्रीत सिंह कहते हैं, 'मारी पहली प्राथमिकता है पूल सी में शीर्ष पर रहकर क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचना है। हम अपनी सर्वश्रेष्ठ हॉकी खेलेंगे तो फिर इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम किसके खिलाफ खेल रहे हैं।'
विज्ञापन
'विश्व कप में हर टीम जीत की हसरत के साथ आती है। हम इसीलिए किसी भी टीम को हल्के में नहीं ले सकते हैं। चाहे वह दक्षिण अफ्रीका हो, कनाडा या फिर दुनिया की तीसरे नंबर की टीम बेल्जियम। हम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किसी भी बड़े टूर्नामेंट में नहीं खेले हैं। हम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड कोस्ट में एक प्रैक्टिस मैच जरूर खेले थे । हम उसके खिलाफ इस प्रैक्टिस मैच में जीत गए थे। इस मैच से हमें यह मालूम पड़ गया कि दक्षिण अफ्रीका किस तरह खेलती है।'
विज्ञापन
'हालांकि हम प्रैक्टिस मैच में उसके खिलाफ मिली जीत को कोई बहुत तवज्जो नहीं दे रहे हैं। हम उसके खिलाफ विश्व कप में पहले मैच में खेलेंगे। किसी भी टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज अच्छा होता है। कनाडा के खिलाफ रियो ओलंपिक में ग्रुप मैच दो-दो ड्रॉ खेलने के बाद से हमारी भारतीय टीम अब बहुत बेहतर हुई है। बेल्जियम के खिलाफ हम जल्दी गोल करने में कामयाब रहे तो फिर दबाव उस पर होगा।'