फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Manpreet Singh becomes first Indian to win FIH Mens Player of the Year

मनप्रीत बने साल 2019 के सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ी, पहली बार किसी भारतीय ने पाया यह अवॉर्ड

Thu, 13 Feb 2020 06:06 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 13 Feb 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
Manpreet Singh becomes first Indian to win FIH Mens Player of the Year
मनप्रीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय हॉकी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह ने इतिहास रच दिया। उन्हें इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन ने साल 2019 का सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ी चुना है। यह सम्मान पाने वाले वह पहले भारतीय हैं। साल 1999 से शुरू किए गए इस अवॉर्ड को पाते ही मनप्रीत ने बेल्जियम के आर्थर वन और अर्जेंटीना के लुकास विला को पटखनी दी। आर्थर दूसरे और लुकास तीसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


2011 में डेब्यू करने वाले मनप्रीत सिंह फिलहाल भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हैं। 260 से ज्यादा मैच खेल चुके मनप्रीत को यह जिम्मेदारी 2019 में मिली, उन्हीं की अगुवाई में भारतीय टीम ने FIH ओलंपिक क्वालीफायर जीतकर टोक्यो ओलंपिक खेल 2020 के लिए अपनी जगह सुनिश्चित की है। मनप्रीत 2012 लंदन और 2016 रियो ओलंपिक में भी खेल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस सम्मान के बाद मनप्रीत सिंह बेहद खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि, 'मैं पूरे हॉकी समुदाय की ओर से एफआईएच स्टार्स अवॉर्ड्स के सभी विजेताओं और सभी नामितों को हार्दिक बधाई देना चाहूंगा। सभी साथियों का धन्यवाद। मैं उन सभी की सफलता की कामना करता हूं, विशेष रूप से जो एफआईएच हॉकी प्रो लीग और या ओलंपिक गेम्स अपार्टमेंट 2020 में शामिल हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed