फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Malaysia and Chile to host 2023 mens and womens hockey junior World Cups 

हॉकी: मलेशिया और चिली करेंगे 2023 पुरुष और महिला जूनियर विश्व कप की मेजबानी

Fri, 02 Jul 2021 10:43 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लुसाने
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लुसाने Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 02 Jul 2021 10:43 PM IST
सार

पुरुष और महिला जूनियर विश्व कप के मुकाबले कुआलालम्पुर और सैंटियागो में खेले जाएंगे।

विज्ञापन
Malaysia and Chile to host 2023 mens and womens hockey junior World Cups 
इंडियन महिला जूनियर हॉकी - फोटो : file

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने शुक्रवार को 2023 पुरुष और महिला जूनियर विश्व कप की मेजबानी के लिए मलेशिया और चिली के नाम की घोषणा की। पुरुष और महिला जूनियर विश्व कप के मुकाबले कुआलालम्पुर और सैंटियागो में खेले जाएंगे। एआईएच के मुख्य कार्यकारी अधिकारी थिएरी वेल ने कहा, 'एफआईएच हॉकी जूनियर विश्व कप युवा खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच है। यह सीनियर अंतरराष्ट्रीय हॉकी में उनके विकास के लिए शुरुआती कदम है।' बता दें कि एफआईएच जूनियर हॉकी विश्व कप अंडर-21 खिलाड़ियों का ऐसा टूर्नामेंट है, जिसमें दुनिया की सर्वश्रेष्ठ 32 राष्ट्रीय टीमें (16 पुरुष और 16 महिला टीमें) हिस्सा लेती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed