फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Madhya Pradesh government appoints Olympic hockey player Vivek Sagar as DSP

मध्यप्रदेश: पुरुष हॉकी टीम के सदस्य विवेक सागर बने डीएसपी, सरकार ने सौंपा नियुक्ति पत्र 

Tue, 07 Sep 2021 04:02 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 07 Sep 2021 04:02 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh government appoints Olympic hockey player Vivek Sagar as DSP
भारतीय पुरुष हॉकी टीम - फोटो : pti

मध्यप्रदेश सरकार ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्य विवेक सागर को डीएसपी नियुक्त किया है। उन्हें सोमवार को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) राजेश राजोरा ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। बता दें कि विवेक टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले टीम के सदस्य थे। गौरतलब है कि भारतीय टीम सेमीफाइनल में बेल्जियम से हार गई थी लेकिन तीसरे स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में जर्मनी को हराकर ओलंपिक कांस्य पदक जीतने में सफल रही थी। बीते महीने (अगस्त) मध्यप्रदेश सरकार ने विवेक सागर को एक करोड़ रुपये का चेक और शॉल देकर सम्मानित किया था। इस दौरान सीएम शिवराज ने राजधानी भोपाल के मिंटो हॉल में हुए सम्मान समारोह में विवेक को एक करोड़ रुपये का चैक और शॉल सौंपी थी। 

विज्ञापन


विवेक सागर को सम्मानित करने के बाद सीएम शिवराज ने कहा था, 'विवेक आज से मध्यप्रदेश के डीएसपी भी हैं।' उन्होंने यह भी घोषणा की थी कि मध्यप्रदेश में जहां भी विवेक के परिवार वाले चाहेंगे, वहां एक पक्का घर बनाकर उन्हें दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा, 'टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने केवल कांस्य पदक ही नहीं जीता है, बल्कि भारतीय हॉकी का यह पुनर्जागरण है।' विवेक मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले के चांदोन पिपरिया ग्राम के निवासी हैं। सीएम ने कहा था कि हॉकी का यह पदक जीतकर विवेक ने चांदोन पिपरिया गांव, इटारसी, मध्य प्रदेश एवं पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed