फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   LIVE updates of India vs Pakistan in Asian games hockey 2018

IND vs PAK: टीम इंडिया ने जीता कांस्य पदक, चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 2-1 से हराया

Sat, 01 Sep 2018 07:58 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 01 Sep 2018 07:58 PM IST
विज्ञापन
LIVE updates of India vs Pakistan in Asian games hockey 2018

गत चैम्पियन भारतीय हॉकी टीम ने शनिवार को 18वें एशियन गेम्स के पुरुष हॉकी मुकाबले में चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को हराते हुए कांस्य पदक जीता। सेमीफाइनल में मलेशिया से मिली हार के बाद एक बार फिर भारत ने खुद को साबित किया है। हालांकि दोनों टीमों ने अंत तक कोशिशें की लेकिन भारत ने अपनी एक गोल की लीड को आखिर तक बचा कर रखा।

विज्ञापन

आकाशदीप सिंह ने मैच के तीसरे मिनट में ही गोलकर भारत का खाता खोला। हरमनप्रीत सिंह ने मैच के 50वें मिनट में गोल कर भारतीय बढ़त को दोगुना कर दिया। पाकिस्तान के लिए इकलौता गोल मोहम्मद आतिक ने किया। 

विज्ञापन


दोनों टीमों के लिए सेमीफाइनल में हार लंबे समय तक याद रहेगी क्योंकि टूर्नामेंट को जीतने वाली टीम सीधे ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करेगी।


नीचे पढ़िए लाइव अपडेट्स...

स्कोर: भारत 2-1 पाकिस्तान


-पाकिस्तान का पहला गोल, चौथे क्वार्टर में आखिरकार पाकिस्तान ने अपना पहला गोल दागा। 50वें मिनट में एरियल शॉट से पाकिस्तान ने भारतीय डिफेंस को पार किया। डी में अकेले मौजूद अतीक मोहम्मद ने फायदा उठाते हुए पाकिस्तान के लिए मैच में पहला गोल दागा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कोर: भारत 2-0 पाकिस्तान

और यह गोल....!!भारत को दूसरा गोल,भारत के लिए मनप्रीत ने बिना किए गलती किए गोल दागा और 2-0 से आगे हो गया है भारत 


-मनदीप सिंह और सिमरनजीत सिंह ने मिलकर 50वें मिनट में भारत को पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला 

-भारतीय टीम बढ़त के बावजूद लगातार दबाव में दिख रही है। भारत एक भी पेनल्टी कॉर्नर हासिल नहीं कर पाया।

आखिरी मिनट में पाकिस्तान का एक मजबूत अटैक भारत ने सर्कल के अंदर बॉल को इंटरसेप्ट करके पाकिस्तान की कोशिश नाकाम की

-39वें मिनट में मनदीप सिंह को ग्रीन कार्ड दिया गया है अब वो कम से कम दो मिनट के लिए फील्ड से बाहर रहेंगे और भारत 10 खिलाड़ियों के साथ खेलेगा

-38वें मिनट में मनप्रीत के कारण पाकिस्तान को मैच का चौथा पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन एक बार फिर भारत ने टेकल किया, सरदार सिंह ने उसे काउंटर अटैक में बदलने की कोशिश की लेकिन शॉट वाइड गया।

-32वें मिनट में भारत की एक और कोशिश की , मनप्रीत ने अच्छा पास दिया लेकिन फार पोस्ट पर खड़े ललित ट्रैप नहीं कर पाए।

तीसरा क्वार्टर शुरू हो चुका है।

-हाफ टाइम तक भारत ने किसी तरह 1-0 की अपनी लीड बना रखी है, हालांकि लीड के बावजूद भारत दबाव में दिख रहा है।

-
रूपिंदर ने पाकिस्तान के डी के पास डायगनल पास दिया एसवी सुनील को, सुनील ने खुद शॉट लेने की कोशिश की जबकि आकाशदीप बेहतर पॉजीशन में थे और शॉट वाइड गया और भारत ने एक और मौका गंवा दिया।

-दोबारा मौका मिलने के बाद भी पाकिस्तान गोल दागने में नाकाम, तीन बार इस पेनल्टी कॉर्नर में मौके मिले पाकिस्तान को लेकिन भारत ने अच्छा डिफेंस दिखाया और सेव किया।

-पाकिस्तान की नाकाम कोशिश। भारत ने वीडियो रेफरल लिया लेकिन फैसला नहीं बदला गया और भारत ने रेफरल खो दिया।

-मैच का पहला पेनल्टी कॉर्नर पाकिस्तान को मिला।

-पाकिस्तान अपनी पूरी ताकत लगा रही है। 2 पेनल्टी कॉर्नर मिलने के बावजूद पाकिस्तान अबतक पहला गोल नहीं कर पाई है।

-दूसरे क्वार्टर का खेल शुरू

-पहले क्वार्टर का खेल खत्म। भारत अपनी बढ़त बरकरार रखना चाहेगा जबकि पाकिस्तान बराबरी को कोई मौका नहीं गंवाना चाहेगा।


- पांचवें मिनट में पाकिस्तान ने रेफरल लिया गोल के लिए, फील्ड अंपायर के मुताबिक बॉल गोल लाइन के अंदर नहीं गई और गोल नहीं दिया, रेफरल के बाद फैसला नहीं बदला लेकिन पाकिस्तान ने अपने रेफरल खो दिया है। भारत को शॉर्ट कॉर्नर मिला।

गोल...गोल....गोल...गोल!!!!

- चौथे मिनट में भारत का पहला गोल, अच्छा ताल-मेल देखने को मिला,  ललित ने मौका देखते हुए पास किया,  आकाशदीप ने पास को ट्रैप किया और गोलकीपर के पोजिशन लेने से पहले ही शॉट खेला और देश को 1-0 की लीड दिला दी है।

पहले ही मिनट में एस वी सुनील ने राइट फ्लैंक से अटैक किया, शुरुआत से ही दबाव डालने की कोशिश की जा रही है, भारतीय टीम हर मैच में यही रणनीति अपनाती आ रही है 


- दोनों टीमें मैदान पर उतर चुकी हैं, दोनों देशों के राष्ट्रगान बज रहे हैं, थोड़ी देर में मुकाबला शुरू होगा।

भारतीय टीम आज पाकिस्तान के खिलाफ  ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेल रही है, सेमीफाइनल में भारत को मलेशिया से हार मिली थी। पाकिस्तान को अपने सेमीफाइनल मैच में जापान से 1-0 से हार का सामना करना पड़ा था, एशियन गेम्स के फाइनल में मलेशिया और जापान के बीच इस मुकाबले के बाद होगा।

नमस्कार, अमर उजाला डॉटकॉम लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed