{"_id":"67b3f6e2aec4448d860eaee1","slug":"indian-women-hockey-team-will-return-to-winning-ways-against-spain-men-s-team-will-face-germany-in-pro-league-2025-02-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pro League: स्पेन के खिलाफ जीत की राह पर लौटने उतरेगी भारतीय महिला हॉकी टीम, पुरुष टीम का सामना जर्मनी से होगा","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
Pro League: स्पेन के खिलाफ जीत की राह पर लौटने उतरेगी भारतीय महिला हॉकी टीम, पुरुष टीम का सामना जर्मनी से होगा
Tue, 18 Feb 2025 08:26 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 18 Feb 2025 08:26 AM IST
सार
भारतीय महिला हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग मुकाबले में मंगलवार को स्पेन के खिलाफ उतरेगी तो उसका लक्ष्य जीत की राह पर लौटने का होगा। भारतीय पुरुष हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग में पेरिस ओलंपिक रजत पदक विजेता जर्मनी के खिलाफ जीत की लय को कायम रखने उतरेगी।
विज्ञापन
भारतीय महिला हॉकी टीम
- फोटो : PTI
विस्तार
भारतीय महिला और पुरुष हॉकी टीम प्रो लीग के अपने-अपने मुकाबलों में मंगलवार को जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगी। महिला टीम का सामना जहां स्पेन से होगा, वहीं पुरुष टीम को जर्मनी की चुनौती का सामना करना पड़ेगा। महिला टीम इस समय दो मैचों में चार अंक लेकर तालिका में आठवें स्थान पर है, जबकि दो मैचों में तीन अंक लेकर पुरुष टीम तालिका में आठवें स्थान पर है।
विज्ञापन
जीत की राह पर लौटने उतरेगी महिला टीम
भारतीय महिला हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग मुकाबले में मंगलवार को स्पेन के खिलाफ उतरेगी तो उसका लक्ष्य जीत की राह पर लौटने का होगा। पहले मैच में इंग्लैंड को 3-2 से हराने के बाद भारतीय टीम दूसरे मैच में बोनस अंक नहीं बना सकी और निर्धारित समय तक स्कोर 2-2 से बराबर रहने के बाद शूटआउट में 1-2 से हार गई। अब मंगलवार और बुधवार को उसका सामना स्पेन से होगा।

इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया खासकर पेनल्टी कॉर्नर तब्दीली दर बहुत अच्छी रही। पहले मैच में भारत ने तीन में से दो पेनल्टी कॉर्नर भुनाए। दूसरे मैच में हालांकि भारत उस प्रदर्शन को नहीं दोहरा सका और उसे मिले तीनों पेनल्टी कॉर्नर बेकार गए। भारतीय कप्तान सलीमी टेटे ने कहा, स्पेन कठिन टीम है और हमें पता है कि यह चुनौतीपूर्ण मुकाबला होगा। हम इसके लिए तैयार हैं। हमने इंग्लैंड के खिलाफ अपने प्रदर्शन की समीक्षा की है और हमें पता है कि कहां सुधार करना है। खासकर पेनल्टी कॉर्नर में। हम अपना डिफेंस मजबूत रखकर गोल करने का कोई मौका नहीं छोड़ेंगे।
दूसरी ओर स्पेन ने लगातार दो मैचों में जर्मनी को हराया है जिससे उसका आत्मविश्वास बढ़ा है। उसने छह मैचों में दो जीते और एक जीत शूटआउट में दर्ज की। आठ अंक लेकर स्पेन चौथे स्थान पर है।
दूसरी ओर स्पेन ने लगातार दो मैचों में जर्मनी को हराया है जिससे उसका आत्मविश्वास बढ़ा है। उसने छह मैचों में दो जीते और एक जीत शूटआउट में दर्ज की। आठ अंक लेकर स्पेन चौथे स्थान पर है।
लय कायम रखने उतरेगी पुरुष टीम
खराब शुरुआत के बाद अपने अभियान को ढर्रे पर लाने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग में पेरिस ओलंपिक रजत पदक विजेता जर्मनी के खिलाफ जीत की लय को कायम रखने उतरेगी। भारत को प्रो लीग के घरेलू चरण के पहले मैच में स्पेन ने 3-1 से हराया। इसके बाद भारतीय टीम ने हालांकि मजबूती से वापसी करते हुए रिटर्न मैच में स्पेन को 2-0 से मात दी।