फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   indian women hockey team first match against japan in asian champions trophy 2018

Asian Hockey Champions Trophy: जीत से आगाज करने उतरेगी महिला हॉकी टीम, जापान से मुकाबला आज

Sun, 13 May 2018 11:52 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 13 May 2018 11:52 AM IST
विज्ञापन
indian women hockey team first match against japan in asian champions trophy 2018
indian women hockey team

गत चैंपियन भारतीय टीम रविवार को 5वीं महिला हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत मजबूत जापान के खिलाफ करेगी। सुनीता लाकड़ा के नेतृत्व में भारतीय टीम को दुनिया की 12वें नंबर की टीम जापान से कड़ी टक्कर मिल सकती है। पहले भी जापान मुश्किल प्रतिद्वंद्वी रहा है।

विज्ञापन


2013 के एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जापान ने ही पराजित किया था। इसके अलावा 2016 में जब भारत ने पहली बार खिताब जीता तब भी जापान के खिलाफ मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा था। यही नहीं जापान की टीम फाइनल में पहुंचने वाली चीन को लीग दौर में हराया था।

विज्ञापन

indian women hockey team first match against japan in asian champions trophy 2018
भारतीय महिला हॉकी टीम

पिछले साल जुलाई में हॉकी वर्ल्ड लीग राउंड-3 में जापान के हाथों 0-2 से हार मिली थी हालांकि एशिया कप में भारत ने उस हार का हिसाब बराबर कर लिया था। ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले की खिलाड़ी 27 वर्षीय सुनीता लाकड़ा ने कहा कि जापान से हमेशा हमें कड़ी टक्कर मिली है। शुरुआत में ही उनका डिफेंस तोड़ना हमारे लिए महत्वपूर्ण रहेगा।

 अभ्यास मैच में मलयेशिया को रौंदा 
भारतीय टीम अभ्यास मैच में मलयेशिया के खिलाफ 6-0 की जीत से उत्साहित है। बकौल कप्तान सुनीता टीम ने हाल में राष्ट्रमंडल खेलों में भी अपने से उच्च स्तर की टीमों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था। अब हम जीत की मानसिकता के साथ उतरते हैं। हमने मलयेशिया के खिलाफ अभ्यास मैच लयबद्ध खेल दिखाया और उसी लय को जारी रखना चाहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed