फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   indian women hockey team defeat against wales in commonweath games 2018

CWG 2018: भारतीय महिला हॉकी टीम की खराब शुरुआत, निर्णायक मुकाबले में 3-2 से मिली मात

Thu, 05 Apr 2018 11:01 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 05 Apr 2018 11:01 AM IST
विज्ञापन
indian women hockey team defeat against wales in commonweath games 2018
commonweath games 2018

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम को अपने पहले ही मुकाबले में बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय महिला हॉकी टीम को वेल्स ने 3-2 से शिकस्त दी। 57वें मिनट में वेल्स की नताशा ने निर्णायक गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई और कॉमनवेल्थ गेम्स में अपनी जीत का खाता खोला।

विज्ञापन


कॉमनवेल्थ गेम्स के पहले मुकाबले में किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि भारतीय महिला हॉकी टीम वेल्स के आगे घुटने टेक देगी। लेकिन उम्मीद से उलट यहां कुछ और ही परिणाम देखने को मिले। वेल्स ने शुरुआती मिनटों में भारत पर दबाव बनाया और खेल के सातवें मिनट में ही पहला गोल दाग दिया। यह गोल सियान फ्रेंच ने किया था। नौवें मिनट में भारत को पहला पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन गुरजीत इसे गोल में तब्दील नहीं कर पाईं।
विज्ञापन


इसके बाद 26वें मिनट में वेल्स को पेनल्टी स्ट्रोक मिला जिसे गोल में बदल कर सियान फ्रेंच ने वेल्स को 2-0 से आगे कर दिया। भारतीय कप्तान रानी रामपाल ने 34वें मिनट में गोल कर भारत का खाता खोला। इसके बाद भारतीय महिला हॉकी टीम का आत्मविश्वास बढ़ा और 41वें मिनट में निकी प्रधान ने गोल कर स्कोर 2-2 से बराबरी पर ला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वेल्स की नताशा ने 57वें मिनट में गोल कर भारत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। अंतिम क्षणों में भारतीय टीम मैच को बराबरी पर खत्म करने में असफल हो गई। बता दें कि इस मैच में भारतीय टीम को कुल 15 पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन वो सिर्फ एक को ही गोल में तब्दील कर पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed