फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Indian women hockey team captain rani rampal is focusing on fitness and recovery before olympics

कप्तान रानी का छलका दर्द, कहा- लोगों को नहीं थी उम्मीद, अब महिला हॉकी को लेकर बदल रहा नजरिया

Fri, 13 Dec 2019 08:09 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 13 Dec 2019 08:09 AM IST
विज्ञापन
Indian women hockey team captain rani rampal is focusing on fitness and recovery before olympics
रानी रामपाल - फोटो : पीटीआई

भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए यह बरस खासा यादगार रहा। कप्तान रानी रामपाल की अगुवाई में टीम ने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया। रानी ने कहा, ‘लोगों ने कभी भारतीय महिला टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद ही नहीं की थी। यह बात हमें खलती थी। किसी को हमसे जीत की उम्मीद नहीं थी। सिर्फ भागीदारी से ही संतोष हो जाता था। लेकिन अब लोगों का नजरिया बदल रहा है। हमने ओलंपिक क्वालिफायर से पहले स्पेन, आयरलैंड, जापान, चीन, दक्षिण कोरिया और इंग्लैंड जैसी दुनिया की धुरंधर टीमों के खिलाफ यादगार जीत दर्ज की।’

विज्ञापन


टीम बेंगलुरु में राष्ट्रीय शिविर में भाग ले रही है जो 15 दिसंबर तक चलेगा। क्रिसमस और नववर्ष पर तीन हफ्ते के ब्रेक के बाद टीम एकजुट होकर न्यूजीलैंड दौरे की तैयारी करेगी। रानी ने कहा, ‘हमारा फोकस फिटनेस और रिकवरी पर रहेगा। ओलंपिक से पहले हम दुनिया की बेहतरीन टीमों के खिलाफ मैच खेलना चाहती हैं। हमें अपने शरीर के साथ दिमाग पर भी फोकस करना होगा।हमें सही समय पर अच्छा प्रदर्शन करना होगा। टोक्यो में ओलंपिक के समय के मौसम को देखते हुए मेरा मानना है कि फिटनेस की भूमिका अहम होगी।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed