{"_id":"69998b6e4e0876126e0aaa65","slug":"indian-men-s-hockey-team-suffer-loss-to-spain-in-opening-match-of-australian-leg-of-fih-pro-league-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"FIH Pro League: भारतीय पुरुष हॉकी टीम का निराशाजनक प्रदर्शन जारी, प्रो लीग मुकाबले में स्पेन से मिली हार","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
FIH Pro League: भारतीय पुरुष हॉकी टीम का निराशाजनक प्रदर्शन जारी, प्रो लीग मुकाबले में स्पेन से मिली हार
Sat, 21 Feb 2026 04:09 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, होबार्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, होबार्ट
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 21 Feb 2026 04:09 PM IST
सार
भारतीय पुरुष हॉकी टीम के लिए एफआईएच प्रो लीग के होबार्ट चरण की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम को पहले मैच में स्पेन के हाथों हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
भारत बनाम स्पेन
- फोटो : Hockey India
विस्तार
भारतीय पुरुष हॉकी टीम का एफआईएच प्रो लीग में निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा। टीम की नजरें वापसी पर लगी हुई थी, लेकिन उसे स्पेन से 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। भारत अब रविवार को प्रो लीग के होबार्ट चरण के अपने दूसरे मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा। भारतीय टीम की खराब फॉर्म जारी रही। स्पेन के लिए इग्नासियो अबाजो ने छठे मिनट और इग्नासियो कोबोस ने 36वें मिनट में गोल किए।
मौकों को भुना नहीं सका भारत
स्पेन की टीम ने मौकों का फायदा उठाया, जबकि भारत लगातार आक्रमण के बावजूद अच्छे मौकों को भुना नहीं पाया। राउरकेला में घरेलू चरण में भारत को विरोधी टीमों से बुरी तरह हार मिली। बेल्जियम और अर्जेंटीना से दो-दो हार झेलने वाली भारतीय टीम विदेशी चरण के दौरान नए कप्तान हार्दिक सिंह के नेतृत्व में वापसी करने और नई शुरुआत करने की उम्मीद कर रही थी। भारतीय टीम ने कई अच्छे मौके बनाए और क्वार्टर के आखिर में लगभग बराबरी कर ही ली थी जब अभिषेक ने एक जोरदार शॉट लगाया लेकिन स्पेनिश गोलकीपर लुइस कैलजाडो ने इसका शानदार बचाव किया। सीरीज का होबार्ट चरण 25 फरवरी तक चलेगा।