फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Indian hockey teams to get allowance under TOPS till Tokyo Olympics  : SAI  

टोक्यो ओलंपिक: भारतीय हॉकी टीम को टॉप्स योजना के तहत मिलेगा 50 हजार रुपये का मासिक भत्ता

Wed, 10 Mar 2021 08:26 PM IST
mukesh jha मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 10 Mar 2021 08:26 PM IST
विज्ञापन
Indian hockey teams to get allowance under TOPS till Tokyo Olympics  : SAI  
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : social media

भारत की पुरुष और महिला हॉकी टीमों के कोर समूह में शामिल खिलाड़ियों को इस साल जुलाई-अगस्त में होने वाले टोक्यो ओलंपिक खेलों तक सरकार की टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) के तहत 50 हजार रुपये का मासिक भत्ता मिलेगा। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने बयान में कहा, 'मिशन ओलंपिक सेल ने टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना के तहत भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम के प्रतयेक सदस्य के लिए 50 हजार रुपये भत्ता स्वीकृत किया है।'

विज्ञापन


भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा, 'टोक्यो ओलंपिक खेलों की तैयारी कर रहे पुरुष कोर समूह में शामिल सभी खिलाड़ियों के लिए यह बड़ा प्रोत्साहन है। यह खबर सुनकर हम काफी खुश हैं और सरकार का धन्यवाद देना चाहते हैं।' मनप्रीत ने कहा, 'हमारे कई खिलाड़ियों की आर्थिक पृष्ठभूमि अच्छी नहीं है और इस भत्ते से ओलंपिक खेलों तक वे बिना किसी अड़चन के खेल से जुड़े रह पाएंगे।' इस फैसले से 58 हॉकी खिलाड़ियों को फायदा होगा जिसमें 33 पुरुष और 25 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। यह पहली बार है जब टॉप्स के अंतर्गत महिला टीम को भत्ता दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed