फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   India win second to beat New Zealand 7-1 in Sultan of Johor Cup after malesia

सुल्तान जोहोर कप में भारत की दूसरी जीत, मलयेशिया के बाद न्यूजीलैंड को 7-1 से रौंदा

Sun, 07 Oct 2018 10:00 PM IST
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला Updated Sun, 07 Oct 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
India win second to beat New Zealand 7-1 in Sultan of Johor Cup after malesia
भारत बनाम न्यूजीलैंड

भारतीय जूनियर पुरूष हाकी टीम ने रविवार को आठवें सुल्तान जोहोर कप में न्यूजीलैंड को 7-1 से पराजित कर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। टूर्नामेंट के शुरूआती दिन भारतीयों ने मेजबान मलेशिया पर 2-1 से जीत हासिल की थी।

विज्ञापन


भारत के लिए प्रभजोत सिंह ने छठे, शिलानंद लाकड़ा ने 15वें व 43वें, हरमनजीत सिंह ने 21वें, मोहम्मद फराज ने 23वें, अभिषेक ने 50वें और कप्तान मंदीप मोर ने 60वें मिनट में गोल दागे। न्यूजीलैंड के लिये सांत्वना गोल सैम हिहा ने 53वें मिनट में किया।
विज्ञापन


पिछले साल के कांस्य पदकधारी भारत ने आक्रामक शुरूआत की, जिसमें प्रभजोत ने छठे मिनट में शानदार गोल दागा। इस साल के शुरू में मलेशिया में सुल्तान अजलन शाह कप से सीनियर टीम में पदार्पण करने वाले शिलानंद लाकड़ा अच्छी फार्म में हैं, उन्होंने अच्छे प्रयास का फायदा उठाया और न्यूजीलैंड के गोलकीपर को चकमा देते हुए स्कोर दोगुना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरूआती झटकों के बाद न्यूजीलैंड ने वापसी करने की कोशिश की लेकिन भारतीय रक्षात्मक पंक्ति ने सर्कल में किसी भी खिलाड़ी को प्रवेश नहीं करने दिया। भारतीय गोलकीपर पंकज रजक भी अच्छी फार्म में हैं जिन्होंने कुछ बेहतरीन बचाव करते हुए न्यूजीलैंड को गोल नहीं करने दिया।

India win second to beat New Zealand 7-1 in Sultan of Johor Cup after malesia
Sultan of Johor Cup - फोटो : file photo

भारतीय फारवर्ड ने दबदबा कायम रखते हुए 21वें और 23वें मिनट में लगातार दो गोल कर दिये। पहले हरमनजीत ने शानदार मैदानी गोल किया, इसके बाद मोहम्मद फराज ने पेनल्टी कार्नर को गोल में तब्दील किया।

तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमों की चुस्ती में थोड़ी कमी दिखी लेकिन भारतीय टीम लाकड़ा की मदद से 43वें मिनट में इस बढ़त को बढ़ाने में सफल रही। अभिषेक ने 50वें मिनट में गोल कर भारत को 6-0 से आगे कर दिया जिसके तीन मिनट बाद न्यूजीलैंड के सैम हिहा ने सांत्वना गोल किया।

कप्तान मंदीप के पेनल्टी कार्नर से किये गोल से भारत ने बड़ी जीत दर्ज की। भारत का सामना अब नौ अक्टूबर को तीसरे मैच में जापान से होगा। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed