{"_id":"5b868a0842c792464109e1d4","slug":"india-vs-china-women-hockey-semi-final-match-in-asian-games-2018-live-updates","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"INDvCHN: 20 साल बाद एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंचा भारत, रचा इतिहास","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
INDvCHN: 20 साल बाद एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंचा भारत, रचा इतिहास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
भारतीय महिला हॉकी टीम
गुरजीत कौर के गोल की बदौलत भारतीय महिला हॉकी टीम ने बुधवार को एशियन गेम्स 2018 में इतिहास रच दिया है। इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में चल रहे 18वें एशियाई खेलों के11वें दिन भारत ने महिला हॉकी के सेमीफाइनल मुकाबले में तीन बार की एशियन चैंपियन चीन को 1-0 से हरा दिया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही भारत 20 साल बाद एशियन गेम्स के फाइनल में अपनी जगह बनाई है। इससे पहले भारत ने साल 1998 एशियन गेम्स के फाइनल में जगह बनाई थी। इस इवेंट में भारत का फाइनल मुकाबला जापान के साथ 31 अगस्त को होगा।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले भारतीय महिला हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 8-0, कजाकस्तान को 21-0, कोरिया को 4-1 और थाईलैंड को 5-0 से हराया था।
यहां पढ़िए लाइव अपडेट्स
-भारत ने चीन को हराकर इतिहास रच दिया है। भारत ने 20 साल बाद महिला हॉकी के फाइनल में अपनी जगह पक्की की है। उसने तीन बार की एशियन चैंपियन चीन को 1-0 से हरा दिया।
फुलटाइमः स्कोर- भारत 1ः चीन 0
55 मिनटः एशियन गेम्स 2018 के फाइनल में पहुंचने से भारत बस चंद कदम दूर है।
53 मिनट: ...गोल! गुरजीत ने गोल किया और भारत के फाइनल में पहुंचने की आस जगाई। भारत स्कोर में 1-0 से आगे। गुरजीत ने पेनल्टी कॉर्नर पर शानदार फ्लिक किया और गेंद गोलकीपर के बाएं ओर सिर के ऊपर शानदार गोल किया। गुरजीत ने एशियाई खेल में अपना 10 वां गोल किया।
52 मिनट: भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। एक बार और पेनल्टी कॉर्नर मिला। भारत एक बार भी गोल करने में सफल नहीं हुआ।
50 मिनट: भारतीय टीम लगातार अटैक कर रही है। मगर उसके हाथ सफलता नहीं लग रही है। कप्तान रानी रामपाल से टीम और फैंस को गोल की जबरदस्त उम्मीद।
47 मिनट: भारत के पास गोल करने का शानदार मौका आया। कप्तान रानी रामपाल के पास गोल करने का बेहतरीन मौका, लेकिन वह अपनी स्टिक लगाकर गोल नहीं कर सकी।
43 मिनट: तीसरे क्वार्टर में भी भारतीय टीम के प्रयासों पर पानी फिरता हुआ। गोल करने का कोई मौका नहीं मिल रहा।
39 मिनट: भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, क्या भारत बना पाएगा बढ़त। जी नहीं, भारत ने मैच में मिला तीसरा पेनल्टी कॉर्नर भी गंवाया।
36 मिनट: गुरजीत का शानदार बचाव। दो चीनी खिलाड़ियों ने भारतीय डिफेंडर से गेंद छीनने का प्रयास किया, लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने उन्हें सफल नहीं होने दिया।
34 मिनट: भारत की दीपिका ने चीनी मिडफील्डर को गिराया और इसी के साथ चीन ने गेंद पर कब्जा किया।
33 मिनट: भारत ने मौका गंवाया। चीन ने पेनल्टी कॉर्नर की सुरक्षा की। इसके बाद भारत को गोल करने का एक मौका मिला, लेकिन वहां कोई खिलाड़ी नहीं पहुंच सका।
- तीसरे क्वार्टर में भारत की शानदार शुरुआत, पहले दो मिनट के अंदर ही हासिल किया पेनल्टी कॉर्नर
- भारतीय टीम को चीन अब तक रोकने में सफल हुआ है। भारत को अंतिम मिनट में गोल करने का मौका मिला, लेकिन यह मौका गंवाया।
-दूसरे क्वार्टर का खेल शुरू
15 मिनटः पहले क्वार्टर का खेल खत्म। दोनों टीमें पहले क्वार्टर में एक भी गोल नहीं कर पाई।
12 मिनटः पहले क्वार्टर का खेल खत्म होने वाला है, लेकिन अभी तक दोनों टीमों गोल हाथ नहीं लगी है।
7 मिनटः भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन भारतीय टीम इस मौके को सही से भुना नहीं पाई।
5 मिनटः भारतीय टीम खेल के शुरुआत से ही चीन की टीम पर दबाव बनाके रखी है।
1 मिनटः खेल शुरू।
- दोनों टीमों के बीच मुकाबला शुरू हो गया है।
- दोनों टीमें मैदान पर राष्ट्रगान के लिए मैदान पर पहुंच चुकी हैं।
-नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम में आपका स्वागत है।