{"_id":"13bf355dbacd8daadf5e6a2ce191fe00","slug":"india-stop-south-korea-on-draw-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत ने दक्षिण कोरिया को ड्रॉ पर रोका","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
भारत ने दक्षिण कोरिया को ड्रॉ पर रोका
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 05 Apr 2015 07:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने रविवार को अजलान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट में दक्षिण कोरिया को 2-2 की बराबरी पर रोक दिया। मलेशिया के इपोह में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में भारत ने अपना पहला मुकाबला खेलते हुए आक्रामक हॉकी का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
एक बार तो ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम यह मैच हार जाएगी, लेकिन फिर उसने शानदार वापसी की। मैच का पहला गोल भारत ने किया। निकिन थिमैय्या ने 10वें मिनट में ही गोल कर भारत को 1-0 से बढ़त दिला दी।
विज्ञापन
लेकिन खेल के 24वें मिनट में दक्षिण कोरिया के ह्येई सुंग ने पेनल्टी कॉर्नर पर बराबरी का गोल दाग दिया। इसके बाद खेल के 53वें मिनट में किम सियोंग कियू के शानदार गोल से दक्षिण कोरिया ने 2-1 की बढ़त बनाई।
विज्ञापन
इसके बाद भारतीय खिलाड़ी बराबरी के गोल के लिए प्रयास करते रहे, तभी भारत को मैच का पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला और 56वें मिनट में रघुनाथ ने गोल करने में कोई गलती नहीं की। भारत का अगला मैच न्यूजीलैंड से सोमवार को होगा।