{"_id":"19f44f9f28759551ad6d3bf354e4fdd5","slug":"india-in-tough-group-at-junior-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत को जू. वर्ल्ड कप में मिला मुश्किल ग्रुप ","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
भारत को जू. वर्ल्ड कप में मिला मुश्किल ग्रुप
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 10 Oct 2013 02:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत को दिल्ली में छह से 15 दिसंबर तक मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में होने वाले हीरो हॉकी जूनियर वर्ल्ड कप में मुश्किल ग्रुप मिला है।
विज्ञापन
इस टूर्नामेंट में दुनिया की 16 टीमें हिस्सा लेंगी। मेजबान भारत को पूल सी में हालैंड, कोरिया और कनाडा के साथ रखा गया है।
पूल ए में जर्मनी, पाकिस्तान, बेल्जियम और मिस्र हैं जबकि पूल बी में ऑस्ट्रेलिया, स्पेन, अर्जेंटीना और फ्रांस हैं।
पूल डी में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और मलेशिया को रखा गया है।
टूर्नामेंट में 16 टीमों को चार ग्रुपों में बांटा जाएगा, जिसके बाद क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल स्थान निर्धारण और पदक मैच होंगे।