{"_id":"47d8e4ac-89b8-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"india-go-down-1-2-against-south-korea","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार दूसरे मैच में हारा भारत","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
लगातार दूसरे मैच में हारा भारत
इपोह/एजेंसी
Updated Mon, 11 Mar 2013 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को करीबी मुकाबले में आस्ट्रेलिया से हारने के बाद पांच बार के चैंपियन भारत को सुल्तान अजलान शाह हॉकी टूर्नामेंट के अपने दूसरे मैच में रविवार को दक्षिण कोरिया से भी 1-2 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
भारतीय टीम ने हालांकि मैच में एक बार फिर अच्छी शुरुआत की लेकिन उसे अंत तक कायम नहीं रख सकी और एक बार फिर हार के लिए मजबूर होना पड़ा।
भारत के लिए एकमात्र गोल मलक सिंह ने 38वें मिनट में किया जबकि कोरिया के लिए कांग मून क्वीन ने 28वें और 60वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर गोल कर टीम को रोमांचक जीत दिला दी।
विज्ञापन
इस हार के बाद भारत छह टीमों में अंतिम स्थान पर है और उसके खाते में एक भी अंक नहीं हैं। आस्ट्रेलिया छह अंकों के साथ शीर्ष पर है जबकि मलयेशिया तीन अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। भारतीय टीम अपना अगला मुकाबला मंगलवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी।
विज्ञापन
आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को रौंदा
एक अन्य मुकाबले में आस्ट्रेलिया ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पाकिस्तान को 6-0 से रौंद दिया। पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में गत चैंपियन न्यूजीलैंड को 4-3 से हराया था लेकिन वह आस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने उस प्रदर्शन को जारी नहीं रख सका और उसे एकतरफा हार झेलनी पड़ी।
मैच में पाकिस्तान का खेल पूरी तरह बिखरा नजर आया जिसका फायदा उठाते हुए आस्ट्रेलिया ने मनमाने अंदाज में गोल दागे। आस्ट्रेलियाई टीम ने पहले 17 मिनट में ही तीन गोल दाग दिए थे और हाफ टाइम तक वह 4-0 से आगे थी। आस्ट्रेलिया ने अपने पहले मुकाबले में भारत को 4-3 से हराया था और उसका अगला मुकाबला अब मेजबान कुआलालंपुर से है।