{"_id":"6a65a74bf39f84e7170da9d9","slug":"india-finish-runners-up-at-fih-youth-hockey5s-asia-cup-qualify-for-world-cup-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान को हराकर भारत बना एशियाई चैंपियन: महिला टीम ने रजत जीता; दोनों ने विश्व कप का टिकट कटाया","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
पाकिस्तान को हराकर भारत बना एशियाई चैंपियन: महिला टीम ने रजत जीता; दोनों ने विश्व कप का टिकट कटाया
Sun, 26 Jul 2026 11:51 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मस्कट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मस्कट
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:51 AM IST
सार
एफआईएच यूथ हॉकी फाइव्स एशियाई चैंपियनशिप में भारतीय पुरुष टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया, जबकि महिला टीम चीन से 2-4 से हारकर उपविजेता रही।
विज्ञापन
हॉकी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobestock
विस्तार
भारतीय सब-जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने एफआईएच यूथ हॉकी फाइव्स एशियाई चैंपियनशिप के फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। वहीं महिला टीम फाइनल में चीन से 2-4 से हार गई, लेकिन उपविजेता रहते हुए विश्व कप का टिकट हासिल करने में सफल रही। दोनों भारतीय टीमों ने पहले एफआईएच यूथ हॉकी फाइव्स विश्व कप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।
पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में भारत का दबदबा
फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। रोमित पाल ने पांचवें मिनट में गोल कर भारत को शुरुआती बढ़त दिलाई। इसके बाद दूसरे हाफ में कप्तान केतन कुशवाहा ने 12वें मिनट में गोल दागकर बढ़त दोगुनी कर दी।
भारत ने पाकिस्तान पर दबाव बनाए रखा और शाहरुख अली ने 13वें मिनट में तीसरा गोल कर मुकाबले को लगभग भारत की झोली में डाल दिया। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद उस्मान ने 16वें मिनट में एक गोल जरूर किया, लेकिन भारतीय रक्षापंक्ति ने अंत तक बढ़त कायम रखते हुए 3-1 से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत एलीट पूल तालिका में भी शीर्ष स्थान पर पहुंच गया।
विज्ञापन
महिला टीम ने दिखाया जज्बा, चीन से हारकर भी विश्व कप में बनाई जगह
महिला वर्ग के फाइनल में चीन ने तेज शुरुआत करते हुए पहले छह मिनट में तीन गोल कर भारत पर दबाव बना दिया। भारत की ओर से नौशीन नाज ने 13वें मिनट में पहला गोल कर वापसी की कोशिश की, लेकिन चीन ने एक और गोल कर बढ़त 4-1 कर दी। मैच के अंतिम मिनट में पुष्पा मांझी ने गोल कर अंतर जरूर कम किया, लेकिन भारतीय टीम 2-4 से मुकाबला हार गई। इससे पहले सेमीफाइनल में भारत ने कजाकिस्तान को 8-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
हॉकी इंडिया ने घोषित किया नकद पुरस्कार
हॉकी इंडिया ने स्वर्ण पदक जीतने वाली पुरुष टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को दो लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को एक लाख रुपये देने की घोषणा की है। वहीं रजत पदक जीतने वाली महिला टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को एक लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
भारत के लिए यह टूर्नामेंट कई मायनों में यादगार रहा। पुरुष टीम ने पाकिस्तान को हराकर एशियाई खिताब जीता, जबकि महिला टीम ने उपविजेता रहते हुए अपनी क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। सबसे बड़ी बात यह रही कि दोनों भारतीय टीमें अब पहले एफआईएच यूथ हॉकी फाइव्स विश्व कप में देश का प्रतिनिधित्व करती नजर आएंगी।