फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   India defeated Belgium 3-2 to secure their third consecutive victory in their ongoing tour of Europe

Women's Hockey: भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी, बेल्जियम को लगातार तीसरे मैच में हराया

Fri, 13 Jun 2025 02:52 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 13 Jun 2025 02:52 PM IST
सार

बेल्जियम ने 37वें और 40वें मिनट में लगातार गोल करके मैच को बराबरी पर ला दिया। खेल समाप्त होने में जब नौ मिनट बचे थे, तब कनिका ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत का विजय अभियान जारी रखा।

विज्ञापन
India defeated Belgium 3-2 to secure their third consecutive victory in their ongoing tour of Europe
भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम - फोटो : Hockey India

विस्तार

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है और उसने बेल्जियम के खिलाफ लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। यूरोप के अपने मौजूदा दौरे पर भारतीय टीम ने बेल्जियम को 3-2 से मात दी। सोनम ने चौथे मिनट में भारत का खाता खोला। इसके बाद लालथंतलुआंगी (32वें मिनट) और कनिका सिवाच (51वें मिनट) ने भारत की तरफ से गोल किए। 
विज्ञापन


बेल्जियम के लिए मैरी गोएन्स (37वें) और मार्टे मैरी (40वें) ने गोल किए। सोनम के शुरुआती गोल के बाद भारत ने पहले हाफ में अपना दबदबा कायम रखा और तीसरे क्वार्टर में लालथंतलुआंगी के पेनल्टी कॉर्नर पर किए गए गोल से अपनी बढ़त को मजबूत कर दिया। बेल्जियम ने 37वें और 40वें मिनट में लगातार गोल करके मैच को बराबरी पर ला दिया। उसकी तरफ से मैरी गोएन्स ने पेनल्टी स्ट्रोक पर जबकि मार्टे मैरी ने मैदानी गोल किया। खेल समाप्त होने में जब नौ मिनट बचे थे, तब कनिका ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत का विजय अभियान जारी रखा। भारत का अगला मुकाबला शनिवार को ऑस्ट्रेलिया से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed