{"_id":"5bbe4099867a55283d28aea8","slug":"india-beat-australia-by-5-4-in-sultan-of-johor-cup-to-enter-in-semifinal","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत सुल्तान जोहोर कप के सेमीफाइनल में, चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 5-4 से हराया","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
भारत सुल्तान जोहोर कप के सेमीफाइनल में, चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 5-4 से हराया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 10 Oct 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
India vs Australia
भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने 15 मिनट के भीतर चार गोल दागकर गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को उलटफेर का शिकार बनाकर सुल्तान जोहोर कप हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया।
विज्ञापन
भारतीय टीम ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया को रोमांचक मुकाबले 5-4 से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की। इस जीत से भारत अपने पूल में शीर्ष पर रह। भारत ने खेल में दबदबे वाला प्रदर्शन किया। भले ही वे शुरू में पेनाल्टी कॉर्नर का फायदा नहीं उठा पाए लेकिन गुरसाहिबजीत सिंह ने पांचवें मिनट में मैदानी गोल करके भारत को 1-0 से बढ़त दिलाई।
विज्ञापन
टीम ने इस अच्छी शुरुआत के बाद आगे भी दबदबा बनाए रखा और 11वें, 14वें और 15वें मिनट में गोल करके 4-0 की मजबूत बढ़त हासिल कर ली। ये गोल क्रमश: हसप्रीत सिंह, कप्तान मनदीप मोर और विष्णुकांत सिंह ने किए। पहले क्वार्टर में चार गोल गंवाना मौजूदा चैंपियन के लिए करारा झटका था।
विज्ञापन
भारतीय रक्षापंक्ति ने हालांकि दूसरे क्वार्टर में लचर प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलिया ने 18वें मिनट में पेनाल्टी स्ट्रोक पर गोल दागा। उसकी तरफ से पहला गोल करने वाले डैमन स्टीफंस ने ही 35वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर दूसरा गोल भी किया। ऑस्ट्रेलिया ने जल्द ही तीसरा गोल भी कर दिया।
शिलानंद लाकड़ा ने 43वें मिनट में भारत की बढ़त 5-3 कर दी। भारतीय टीम पर अंतिम क्षणों में गोल बचाने के लिए काफी दबाव था और ऐसे में 59वें मिनट में उसने पेनाल्टी स्ट्रोक गंवा दिया। स्टीफंस ने इस पर भी गोल करने में गलती नहीं की। भारत ने अंतिम क्षणों में हालांकि अच्छा बचाव किया और ऑस्ट्रेलिया को बराबरी का गोल नहीं करने दिया। भारत अपना पांचवां मैच शुक्रवार को ब्रिटेन के खिलाफ खेलेगा।