{"_id":"5b89bf9442c79246725bbcba","slug":"india-and-pakistan-set-up-a-bronze-medal-match-for-the-first-time-ever-in-asian-games-history","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियाई खेलों के इतिहास में पहली बार ब्रॉन्ज मेडल के लिए जंग लड़ेंगे भारत-पाक","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
एशियाई खेलों के इतिहास में पहली बार ब्रॉन्ज मेडल के लिए जंग लड़ेंगे भारत-पाक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 01 Sep 2018 06:20 AM IST
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान
एशियाई हॉकी की दो दिग्गज टीमें भारत और पाकिस्तान निराशाजनक रूप से अपने सेमीफाइनल मुकाबले हारने के बाद शनिवार को होने वाले तीसरे स्थान के मुकाबले में कांस्य पदक की जंग लड़ेंगी।
विज्ञापन
एशियाई खेलों के इतिहास में यह पहली बार होगा जब दोनों टीमें कांस्य पदक के मुकाबले में उतरेंगी। इसे किसी विडंबना से कम नहीं कहा जाएगा कि गत चैंपियन भारत ने जिस जापान को ग्रुप मैच में 8-0 से और पूर्व चैंपियन पाकिस्तान ने मलेशिया को 4-1 से हराया था, वही टीमें स्वर्ण पदक का मुकाबला खेलेंगी।
विज्ञापन
भारत को सेमीफाइनल में मलयेशिया ने सडन डेथ में 7-6 से और जापान के पाकिस्तान को 1-0 से हराया था। भारत और पाकिस्तान दोनों ने लीग मैचों में क्रमश: 76 और 45 गोल किए थे। लेकिन अहम सेमीफाइनल मुकाबले में दोनों टीमों ने घुटने टेक दिए।
विज्ञापन