{"_id":"63d2bccecf4ab572f469c3c8","slug":"ind-vs-jap-hockey-world-cup-india-victory-in-9th-to-16th-place-classification-match-beat-japan-8-0-2023-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs JAP Hockey WC: क्लासिफिकेशन मैच में भारत की शानदार जीत, जापान को 8-0 से रौंदा","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
IND vs JAP Hockey WC: क्लासिफिकेशन मैच में भारत की शानदार जीत, जापान को 8-0 से रौंदा
Thu, 26 Jan 2023 11:29 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राउरकेला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राउरकेला
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 26 Jan 2023 11:29 PM IST
सार
दूसरे हाफ यानी तीसरे और चौथे क्वार्टर में भारत ने गोल की बौछार कर दी। भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक ने दो-दो गोल दागे। वहीं, मनदीप सिंह, विवेक सागर प्रसाद, मनप्रीत सिंह और सुखजीत सिंह ने एक-एक गोल किया।
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत ने क्लासिफिकेशन राउंड के अपने पहले मुकाबले में 2018 एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट जापान को 8-0 से रौंद दिया। क्वार्टरफाइनल में नहीं पहुंच पाने वाली आठ टीमें नौवें से 16वें स्थान के लिए आपस में भिड़ रही हैं। भारत का इस राउंड में पहला मुकाबला जापान से था। राउरकेला में खेले गए मैच में भारत ने जापान को 8-0 से रौंद दिया।
न्यूजीलैंड के खिलाफ क्रॉसओवर मैच में हारने के बाद और क्वार्टर फाइनल की रेस से बाहर होने के बाद भारतीय टीम ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया और जापान को कोई मौका नहीं दिया। पहले दो क्वार्टर में भारत और जापान की टीम कोई गोल नहीं कर सकी थी।
हाफटाइम तक स्कोर 0-0 रहा था। दूसरे हाफ यानी तीसरे और चौथे क्वार्टर में भारत ने गोल की बौछार कर दी। भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक ने दो-दो गोल दागे। वहीं, मनदीप सिंह, विवेक सागर प्रसाद, मनप्रीत सिंह और सुखजीत सिंह ने एक-एक गोल किया।
विज्ञापन
तीसरे क्वार्टर की शुरुआत से ही भारत ने जापान के खिलाफ काउंटर अटैक जारी रखा। इसका फायदा टीम इंडिया को 32वें मिनट में मिला, जब मनदीप सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा। इस तरह भारतीय टीम 1-0 से आगे हो गई। इसके तीन मिनट बाद ही यानी 35वें मिनट में अभिषेक ने भारत के लिए दूसरा गोल दागा। इसके बाद 39वें मिनट में विवेक सागर प्रसाद ने पेनल्टी कॉर्नर पर रिबाउंड पर स्ट्रोक से गोल दाग भारत को 3-0 से आगे कर दिया। 43वें मिनट में अभिषेक ने मैच का अपना दूसरा और भारत के लिए चौथा गोल दागा।
चौथे और आखिरी क्वार्टर के शुरुआती मिनट में ही कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक से बेहतरीन गोल दागा और भारत को 5-0 से आगे कर दिया। इसके बाद आखिरी तीन मिनट में भारत ने तीन गोल दागे। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान मनप्रीत सिंह ने 58वें मिनट में गोल किया।
वहीं, इसी मिनट भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर हासिल हुआ। कप्तान हरमनप्रीत ने ड्रैग फ्लिक से इसे गोल में बदलकर भारत को 7-0 से आगे कर दिया। 59वें मिनट में सुखजीत सिंह ने गोल कर भारत को 8-0 से आगे कर दिया। जापान कोई गोल नहीं कर सका और टीम इंडिया ने 8-0 से जीत दर्ज की।
इस जीत के साथ भारत अब नौवें से 12वें स्थान के क्लासिफिकेशन के लिए मैच खेलेगा। वहीं, जापान को 13वें से 16वें स्थान के लिए मैच खेलना होगा। भारत ने इस जीत के साथ यह भी तय किया कि टीम का यह सबसे खराब विश्व कप नहीं होगा। जापान के खिलाफ हार से मेजबान टीम को 13वां-16वां क्लासिफिकेशन मैच खेलने के लिए मजबूर होना पड़ता, लेकिन अब जीत से टीम नौ से 12वें स्थान के लिए दांव पेश करेगी।
इससे पहले हॉकी विश्व कप के 14 संस्करण खेले जा चुके हैं। इनमें से भारत का सबसे खराब प्रदर्शन 1986 में लंदन में हुए विश्व कप में रहा था। तब भारतीय 12वें यानी सबसे आखिरी स्थान पर रही थी। नौवें से 12वें स्थान के लिए क्लासिफिकेशन मैच में एक और जीत से भारत के पास टॉप-10 में जगह बनाने का मौका होगा।