{"_id":"63cd747307625d0e526a4d00","slug":"hockey-world-cup-spain-reaches-quarter-finals-by-defeating-malaysia-will-clash-with-world-number-1-australia-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hockey World Cup: मलयेशिया को हराकर क्वार्टरफाइनल में पहुंचा स्पेन, विश्व नंबर-1 ऑस्ट्रेलिया से होगी भिड़ंत","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
Hockey World Cup: मलयेशिया को हराकर क्वार्टरफाइनल में पहुंचा स्पेन, विश्व नंबर-1 ऑस्ट्रेलिया से होगी भिड़ंत
Sun, 22 Jan 2023 11:24 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 22 Jan 2023 11:24 PM IST
सार
क्वार्टर फाइनल में स्पेन का सामना मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया से होगा। निर्धारित समय तक मैच का स्कोर 2-2 से बराबर था जिसके बाद मैच का नतीजा निकालने के लिए पेनाल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया।
विज्ञापन
जीत के बाद स्पेन के खिलाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
स्पेन ने पेनाल्टी शूटआउट में रविवार को मलयेशिया को 4-3 से क्रॉस ओवर मैच में हराकर हॉकी विश्वकप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। क्वार्टर फाइनल में स्पेन का सामना मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया से होगा। निर्धारित समय तक मैच का स्कोर 2-2 से बराबर था जिसके बाद मैच का नतीजा निकालने के लिए पेनाल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया।
मलयेशिया की टीम मैच में एक समय 1-2 से पीछे चल रही थी, लेकिन सिल्वरियस शेलो ने 48वें मिनट में मैदानी गोल करके स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। पेनाल्टी शूटआउट में एक समय स्कोर 3-3 से बराबर था। मार्क मिरालेस ने स्पेन के लिए चौथा गोल करके स्कोर 4-3 किया। फिर मलयेशिया के फिरान आशाारी गोल करने चूक गए और स्पेन 4-3 के स्कोर से क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया।
दूसरी ओर, दिन के अन्य क्रॉसओवर मैच में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम हॉकी विश्व कप से बाहर हो गई है। अपनी मेजबानी में टीम इंडिया की नजर लगातार दूसरी बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने पर थी, लेकिन उसे इसमें सफलता नहीं मिली। भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में रविवार (22 जनवरी) को खेले गए क्रॉसओवर मुकाबले में न्यूजीलैंड ने उसे पेनाल्टी शूटआउट में 5-4 से हरा दिया। इससे पहले निर्धारित 60 मिनट तक मुकाबला 3-3 की बराबरी पर रहा था।
विज्ञापन
हॉकी विश्व कप से बाहर होने के साथ ही भारत का 1975 के बाद पदक जीतने का सपना भी टूट गया। भारत अगर इस मैच को जीत लेता तो वह क्वार्टर फाइनल में 24 जनवरी को बेल्जियम के खिलाफ खेलता। अब न्यूजीलैंड उस मुकाबले में गत चैंपियन टीम का सामना करेगी। ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहने के कारण भारत सीधे क्वार्टरफाइनल में नहीं पहुंच सका था। उसे पूल सी में तीसरे पायदान पर रहने वाली न्यूजीलैंड का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया हॉकी रैंकिंग में छठे और न्यूजीलैंड 12वें स्थान पर है। ऐसे में लग रहा था भारत आसानी से मैच को जीत लेगा।