{"_id":"5c06cb90bdec22419975b256","slug":"hockey-world-cup-2019-netherlands-germany-promises-to-be-the-best-match","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हॉकी विश्व कप 2018: नीदरलैंड में है दम, पर जर्मनी भी नहीं कम, पाकिस्तान से भिड़ेगी मलयेशिया","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
हॉकी विश्व कप 2018: नीदरलैंड में है दम, पर जर्मनी भी नहीं कम, पाकिस्तान से भिड़ेगी मलयेशिया
सत्येन्द्र पाल सिंह, भुवनेश्वर
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूरोप की दो दिग्गज और एक सी शैली से खेलने वाली तीन बार की चैैंपियन नीदरलैंड और लगातार दो बार खिताब जीत चुकी जर्मनी के बीच यहां हॉकी विश्व कप में पूल डी के मैच में अत्यंत रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
बुधवार के इस मैच की विजेता का सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंचना तय हो जाएगा। दोनों ही टीमों ने पूल ऑफ डेथ में अपने अभियान का आगाज जीत के साथ किया है। विश्व कप में अब तक दोनों टीमें कुल नौ बार भिड़ी हैं और दोनों तीन-तीन बार जीती हैं और तीन बार मैच ड्रॉ रहे हैं। कागजों पर पलड़ा भले नीदरलैंड का भारी लगे लेकिन जर्मनी भी कम नहीं है।
विज्ञापन
जर्मनी की आखिरी दम तक जूझने की क्षमता के कारण उसे हल्के लेने की भूल कोई भी टीम नहीं कर सकती है। जेरोन हटर्जबर्गर, मिर्को प्रूइजर और थियरे ब्रिंकमैन जैसे स्ट्राइकर के साथ कपन बिली बाकर और सेव वान ऐस, कप्तान बिकी बाकर और जॉरिट क्रून जैसे मिडफील्डर की मौजूदगी में पिछली बार अपने घर में उपविजेता रही दुनिया की चौथे नंबर की नीदरलैंड की अग्रिम पंक्ति को रोकना जर्मनी की रक्षापंक्ति के लिए बड़ी चुनौती होगा। मलयेशिया के खिलाफ 7-0 से बड़ी जीत से आगाज करने वाली नीदरलैंड के पास गोल करने में माहिर हर्टजबर्गर के साथ ड्रैग फ्लिकर के रूप में मिंक वानडेर मिंक भी हैं।
विज्ञापन
जर्मनी की ताकत है अपने किले की मजबूत चौकसी है। जर्मनी अपने पहले मैच में यहां बहुत पसीना बहाने के बाद बमुश्किल मार्को मिलताउ के गोल से ही पाकिस्तान के खिलाफ जीत पाई थी। क्रिस्टोफर रुइर, मार्को मिलताउ, फ्लोरियन फुश्च जैसे स्ट्राइकरों और टिम हर्जब्रुख, डान नगुइन कप्तान मार्टिन हेनर जैसे आक्रामक ऑलराउंडर हैं जो कि नीदरलैंड के गोलरक्षक प्रिमिन ब्लाक का अच्छा इम्तिहान ले सकते हैं।
पाक का मलयेशिया के खिलाफ पलड़ा भारी
दो एशियाई टीमों पाकिस्तान और मलयेशिया ने यहां हार के साथ आगाज किया। अब दोनों टीमों को होड़ में बनी रहने के लिए कम से कम मैच ड्रॉ कराना होगा। दुनिया की 13वें नंबर की टीम पाकिस्तान ने जर्मनी को हारने से पहले जोरदार टक्कर दी।
पाकिस्तान के इस जुझारू प्रदर्शन के मद्देनजर बुधवार के मैच में मलयेशिया के खिलाफ उसका पलड़ा भारी नजर आता है। मैनेजर हसन सरदार और चीफ कोच तौकीर दार की पाकिस्तानी टीम खासी अनुशासित लग रही है।
भारत और पाकिस्तान के पूर्व कोच रह चुके रोलेंट ओल्टमैंस अब मलयेशिया के कोच हैं। पाकिस्तान के अली शान, कप्तान मुहम्मद रिजवान और उमर बट्टा जैसे स्ट्राइकरों में मलयेशिया के गोलरक्षक कुमार सुब्रमण्यम को छका कर गोल करने का दम है।
पाकिस्तान के गोलरक्षक इमरान बट की मुस्तैदी खासी निर्णायक रहने वाली है। बट ने जर्मनी तथा कुमार ने नीदरलैंड के कई निश्चित गोल बचाए थे। मलयेशिया के फैजल सारी, फित्री सारी तेंगकू ताजुद्दीन के रूप में तेज तर्रार स्ट्राइकर हैं। साथ ही राजी रहीम अपने ड्रैग फ्लिक से पाकिस्तान के गोलरक्षक का इम्तिहान ले सकते हैं।
बुधवार के मैच (पूल डी)
नीदरलैंड बनाम जर्मनी (शाम 5.00 बजे से)
पाकिस्तान बनाम मलयेशिया (शाम 7.00 बजे से)