फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   hockey world cup 2018: Germany beat Netherlands by 4-1, closer towards quarterfinals

हॉकी विश्व कप 2018: जर्मनी क्वार्टरफाइनल में पहुंचने के करीब, नीदरलैंड को 4-1 से दी करारी मात

Wed, 05 Dec 2018 08:51 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 05 Dec 2018 08:51 PM IST
विज्ञापन
hockey world cup 2018: Germany beat Netherlands by 4-1, closer towards quarterfinals
Hockey World Cup 2018

दो बार की चैंपियन जर्मनी ने पिछले साल की उपविजेता नीदरलैंड को बुधवार को पूल डी के मैच में 4-1 से हराकर पुरूष विश्व कप हॉकी के क्वार्टर फाइनल में सीधे प्रवेश की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए।

विज्ञापन


जर्मनी की तरफ से मैथियस मुलर (30वें मिनट), लुकास विंडफडर (52वें), मार्को मिल्टकाउ (54वें) और क्रिस्टोफर रुहर (58वें) ने गोल किए। उसकी यह अपने पूल में लगातार दूसरी जीत है। नीदरलैंड ने हालांकि वेलेंटाइन वर्गा के 13वें मिनट में किये गए गोल से शुरुआती बढ़त हासिल की थी। 
विज्ञापन


इस जीत से जर्मनी पूल डी में छह अंक के साथ शीर्ष पर पहुंच गया है। नीदरलैंड के तीन अंक है। जर्मनी ने इससे पहले पाकिस्तान को 1-0 से हराया था, जबकि नीदरलैंड ने मलेशिया को 7-0 से करारी शिकस्त दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व के नंबर चार नीदरलैंड और नंबर छह जर्मनी के बीच मुकाबले में डच टीम ने शुरू में आक्रामकता दिखायी लेकिन मैच आगे बढ़ने के साथ जर्मन हावी हो गए। नीदरलैंड के कप्तान बिली बेकर के पास गोल करने का पहला मौका था लेकिन आठवें मिनट में उनका करीब से जमाया गया शाट जर्मन गोलकीपर टोबियास वाल्टर ने रोक दिया।

पहले क्वार्टर में हालांकि नीदरलैंड का प्रदर्शन अच्छा रहा और उसने बढ़त भी बनाई। वर्गा ने 13वें मिनट माइक्रो प्रूइज्सर के रिवर्स हिट क्रास पर यह गोल किया। जर्मन टीम को पहला क्वार्टर समाप्त होने से ठीक पहले पेनल्टी कार्नर भी मिला लेकिन भाग्य ने उसका साथ नहीं दिया और मैथियस मुलर का शाट पोस्ट से टकरा गया। 

जर्मनी ने इसके बाद भी दबाव बनाये रखा और उसे लगातार दो पेनल्टी कार्नर मिले। इनमें से दूसरे पर मुलर ने गोल दागा। हाफ टाइम के बाद भी जर्मनी का आक्रामक रवैया बरकरार रहा लेकिन वह नीदरलैंड था जिसे दो मिनट के अंदर चार पेनल्टी कार्नर मिले। उसने हालांकि ये सभी मौके गंवा दिए। 

नीदरलैंड को यह चूक भारी पड़ी और जर्मनी ने अपने चौथे पेनल्टी कार्नर को गोल में बदल दिया। उसकी तरफ से यह गोल विंडफडर ने किया। इसके दो मिनट बाद मिल्टकाउ ने निकलास वेलेन के पास पर गोल करके स्कोर 3-1 कर दिया। जर्मनी यहीं पर नहीं रूका। उसे अंतिम हूटर बजने से दो मिनट पहले पेनल्टी स्ट्रोक मिला जिसे रूहर ने गोल में बदला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed