फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Hockey World Cup 2018: australia seal quarterfinals berth after China hold Ireland 1-1 

हॉकी विश्व कपः चीन-आयरलैंड का मैच ड्रॉ, इंग्लैंड को हराकर ऑस्ट्रेलिया विश्व कप के क्वार्टरफाइनल में

Tue, 04 Dec 2018 10:17 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 04 Dec 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
Hockey World Cup 2018: australia seal quarterfinals berth after China hold Ireland 1-1 
Hockey World Cup 2018

दो बार की गत चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को हाकी विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की करने वाली पहली टीम बनकर खिताबी हैट्रिक की तरफ कदम बढ़ा दिए है। विश्व रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज ऑस्ट्रेलिया अंतिम क्वार्टर में तीन गोल के दम पर पूल बी के अपने दूसरे मैच इंग्लैंड को 3-0 से हराकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया दो मैचों में छह अंक के साथ पूल तालिका में शीर्ष पर है। 

विज्ञापन


मंगलवार को पूल के एक अन्य मैच में चीन ने अपने से ऊंची रैंकिंग वाली टीम आयरलैंड को 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया का क्वार्टर फाइनल में सीधे प्रवेश करने का रास्ता साफ हो गया। चीन के जिन ग्यू ने मैच के 43वें मिनट में पेनल्टी कार्नर को गोल में बदल कर टीम का खाता खोला लेकिन इसके अगले ही मिनट में आयरलैंड के एलन साउदर्न ने गोलकर स्कोर को बराकर कर दिया। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया ने पहले मैच में आयरलैंड को 2-1 से हराया था। इंग्लैंड के लिए यह हार चिंताजनक है जिसने अपना पहला मुकाबला कमजोर माने जाने वाले चीन से 2-2 से ड्रा खेला था। ऑस्ट्रेलिया अपने पूल में शीर्ष पर है जबकि विश्व रैंकिंग में 17वें स्थान पर काबिज चीन आयरलैंड (एक अंक) और इंग्लैंड (एक अंक) से आगे है दूसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया अपना आखिरी लीग मैच सात दिसंबर को चीन के खिलाफ खेलेगा जबकि इंग्लैंड का सामना इसी दिन आयरलैंड से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज ऑस्ट्रेलिया और सातवीं रैंकिंग वाले इंग्लैंड के बीच मंगलवार को खेले गये मैच का पहला क्वार्टर बेहद ही निराशा भरा रहा क्योंकि दोनों टीमें विरोधी की रक्षापंक्ति को नहीं भेद सकी। मैच के 12वें मिनट में इंग्लैंड के बैरी मिडिलटन ने रिवर्स शॉट से मौका बनाया लेकिन ऑस्ट्रेलियाई गोलकीपर टेलर लावेल्ल ने आसानी से उसे रोक दिया। दूसरे क्वार्टर में मैच के 21वें मिनट में ऑस्ट्रेलिया के पास गोल करने का सुनहरा मौका था क्योंकि टीम को लगातार दो पेनल्टी कार्नर मिले लेकिन इंग्लैंड के गोलकीपर जार्ज पिन्नेर ने दोनों मौकों का नाकाम कर दिया। 

फिल रूपर दो मिनट बाद बाईं ओर से इंग्लैंड के लिए मौका बनाया लेकिन उनका यह प्रयास भी सफल नहीं रहा। हाफ टाइम से दो मिनट पहले ब्लेक गोवर्स टीम को बढ़त दिलाने के करीब पहुंच गये। उन्होंने बॉक्स में गेंद लेने के बाद 360 डिग्री घूमते हुए शाट मारा लेकिन गेंद गोलपोस्ट के करीब से निकल गई।छोर बदलने के बाद भी दोनों टीमें ने एक दूसरे पर हमला जारी रखा। ऑस्ट्रेलिया तीसरे क्वार्टर में पेनल्टी कार्नर हासिल करने में सफल रहा लेकिन उसे गोल में नहीं बदल सका। 

पहले तीन क्वार्टर में गोल नहीं करने वाली ऑस्ट्रेलियाई आखिरी 15 मिनट में बिल्कुल अलग दिखी और टीम ने चार मिनट के अंदर दो गोल कर 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। टाम क्रेग के पास पर 47वें मिनट में वेट्टॉन ने टीम का खाता खोला। इसके तीन मिनट बाद गोवर्स ने पिन्नेर को छका कर दूसरा गोल किया। अंतिम सिटी बजने के चार मिनट पहले कोरे वेयेर के रिवर्स शॉट को पिन्नेर नहीं रोक सके और ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 की बढ़त बना ली। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed