फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Hockey legend Balbir Singh Sr. admitted to hospital with breathing problems

तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता टीम के सदस्य बलबीर सिंह सीनियर ICU में भर्ती

Sat, 09 May 2020 06:51 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 09 May 2020 06:51 PM IST
सार

  • मोहाली के फोर्टिस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं बलबीर सिंह
  • 1975 विश्व कप विजेता भारतीय हॉकी टीम के मैनेजर थे बलबीर सिंह
  • तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता टीम के थे सदस्य

विज्ञापन
Hockey legend Balbir Singh Sr. admitted to hospital with breathing problems
बलबीर सिंह - फोटो : ट्विटर

विस्तार

तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता महान हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बलबीर सीनियर के नाती कबीर ने भाषा को बताया, ‘कल शाम को उनकी तबीयत अचानक खराब हुई। अभी भी उनकी हालत नाजुक बनी हुई है, उन्हें फोर्टिस में भर्ती कराया गया है जहां वह आईसीयू में हैं।’

विज्ञापन


95 वर्षीय बलबीर को पिछले साल श्वसन संबंधी तकलीफ के कारण कई सप्ताह चंडीगढ के पीजीआईएमईआर में बिताने पड़े थे। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उन्हें पिछले दो तीन दिन से श्वास लेने में तकलीफ हो रही थी, उनके विभिन्न अंगों पर असर पड़ा है और कुल मिलाकर हालत बहुत अच्छी नहीं है।
विज्ञापन


बलबीर ने लंदन (1948), हेलसिंकी (1952) और मेलबर्न (1956) ओलंपिक में भारत के स्वर्ण पदक जीतने में अहम भूमिका निभाई थी। हेलसिंकी ओलंपिक में नीदरलैंड के खिलाफ 6-1 से मिली जीत में उन्होंने पांच गोल किए थे और यह रिकार्ड अभी भी बरकरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed