फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   hockey india should allow star players to participate in domestic tournaments

'हॉकी इंडिया अपना दिल बड़ा करे, घरेलू टूर्नामेंट में स्टार खिलाड़ियों को खेलने की दे इजाजत'

Thu, 25 Oct 2018 08:16 AM IST
इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़
इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Thu, 25 Oct 2018 08:16 AM IST
विज्ञापन
hockey india should allow star players to participate in domestic tournaments
भारतीय हॉकी टीम

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान व एयर इंडिया के जनरल मैनेजर एमपी सिंह ने कहा कि जिस तरह से टीम इंडिया के क्रिकेटरों को रणजी, दिलीप, देवधर ट्रॉफी सहित अन्य घरेलू टूर्नामेंट खेलने की इजाजत बोर्ड से मिली हुई है, वैसे ही छूट टीम इंडिया के हॉकी के सितारों को भी मिलनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने हॉकी इंडिया पर ठीकरा फोड़ा है।

विज्ञापन


ओलंपियन एमपी सिंह यहां बुधवार को डीएस कॉलेज में आयोजित अखिल भारतीय आमंत्रण महिला हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले को देखने बतौर विशिष्ट अतिथि पहुंचे थे। उन्होंने अमर उजाला से खास बातचीत में कहा कि लगातार हॉकी के पैटर्न में बदलाव हो रहा है। पहले हॉकी प्रतियोगिताएं कम होती थीं, जबकि मौजूदा वक्त में ज्यादा हो रही हैं। इसलिए हॉकी का ग्राफ बढ़ रहा है। 
विज्ञापन


पूर्व कप्तान ने हॉकी इंडिया पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब हॉकी इंडिया की नई सोच हो गई है। अगर वह अपने हॉकी के बड़े सितारों को घरेलू टूर्नामेंट में खेलने के लिए इजाजत दे दे, तो हॉकी की और मार्केटिंग होगी। अब मार्केटिंग का जमाना है, जो दिखता, वही बिकता है। कोई भी प्रशंसक सरदार सिंह को देखना चाहेगा, न कि गुमनामी में खो चुके हॉकी खिलाड़ियों को। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वाकई में अगर हॉकी का बढ़ावा चाहते हैं, तो इन्हें क्रिकेटरों की तरह घरेलू टूर्नामेंट में खेलने की इजाजत मिलनी चाहिए। तभी लोगों का और हॉकी खेलने वालों का रुझान हॉकी की ओर बढ़ेगा। समय के अनुरूप अब हॉकी इंडिया को भी अपना दिल बड़ा करना होगा। इससे ही हॉकी की स्वर्णिम तस्वीर बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed