{"_id":"5c55dd3bbdec2259b05bb971","slug":"hockey-india-senior-punjab-and-hariyana-won-the-match-sena-play-draw","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी इंडिया सीनियरः पंजाब और सिंध बैक जीता, सेना ने ड्रॉ खेला","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
हॉकी इंडिया सीनियरः पंजाब और सिंध बैक जीता, सेना ने ड्रॉ खेला
Sat, 02 Feb 2019 11:41 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 02 Feb 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
हॉकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब और सिंध बैंक ने नौवीं हॉकी इंडिया सीनियर (पुरूष) राष्ट्रीय चैंपियनिशप 2019 (ए डिवीजन) में शनिवार को जीत दर्ज की जबकि सेना खेल संवर्धन बोर्ड (एसएससीबी) की टीम से हाकी चंडीगढ़ ने 3-3 से ड्रॉ खेला।
विज्ञापन
पंजाब एवं सिंध बैंक ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) को 3-2 से शिकस्त दी। विजेता टीम के लिए परविंदर सिंह, गगनप्रीत सिंह और आशीष शर्मा ने गोल दागे जबकि पीएनबी के लिए गुरजिंदर सिंह और शमशेर सिंह ने गोल किए।
विज्ञापन
पूल ए के मैच में चंडीगढ़ के लिए मनिंदर सिंह ने दो और कप्तान प्रीतिंदर सिंह ने एक गोल किया। एसएससीबी के लिए रजंत, एपी सिराजू और सैयद रहीम ने गोलकर अंक साझा कराए।
विज्ञापन
भारतीय नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) ने पूल बी के मैच में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला। पूल डी के मैच में हाकी ओडिशा ने कैनरा बैंक से गोलरहित ड्रा खेला। इनपुट-भाषा