{"_id":"9d0bc538-696b-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"hockey-india-league-announces-one-million-us-prize-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआईएल: विजेता टीम को मिलेंगे ढाई करोड़ रुपये","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
एचआईएल: विजेता टीम को मिलेंगे ढाई करोड़ रुपये
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 28 Jan 2013 10:31 PM IST
विज्ञापन
हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के पहले संस्करण की विजेता टीम को ढाई करोड़ रुपये की इनामी राशि मिलेगी। एचआईएल के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि उपविजेता टीम को सवा करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
बत्रा के मुताबिक 14 जनवरी से शुरू हुई एचआईएल में कुल 5.4 करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी जो भारतीय हॉकी में अब तक की सबसे बड़ी पुरस्कार राशि है। तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 75 लाख रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
‘प्लेयर आफ द टूर्नामेंट’ को 25 लाख रुपये जबकि सर्वश्रेष्ठ उदीयमान खिलाड़ी को ट्रॉफी और 20 लाख रुपये मिलेंगे। लीग चरण में सर्वाधिक गोल करने वाली टीम को दस लाख रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी।
विज्ञापन