फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Hockey India banned for 15 days to goalkeeper PR Sreejesh and put on 12-month probation 

हॉकी इंडिया ने पीआर श्रीजेश पर लगाया प्रतिबंध, जानिए इतना कड़ा फैसला क्यों लिया गया

Fri, 05 Jan 2018 01:57 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 05 Jan 2018 01:57 PM IST
विज्ञापन
Hockey India banned for 15 days to goalkeeper PR Sreejesh and put on 12-month probation 
पीआर श्रीजेस

हॉकी इंडिया की अनुशासन समिति ने टीम इंडिया के गोलकीपर पीआर श्रीजेश को 12 महीने के प्रोबेशन पर रखा है। इस दौरान उन्हें हॉकी इंडिया की आचार संहिता का पालन करना होगा। इसके साथ ही उनपर पिछले साल मुंबई में एक सेलिब्रिटी चैरिटी फुटबॉल मैच खेलने पर 15 दिन का प्रतिबंध भी लगाया है।

विज्ञापन


हॉकी इंडिया ने अपने एक बयान में कहा कि श्रीजेश ने उसकी अनुमति के बिना मुंबई में एक सेलिब्रिटी चैरिटी फुटबॉल मैच में हिस्सा लिया था। हालांकि, श्रीजेश उस समय राष्ट्रीय टीम का हिस्सा नहीं थे और उस समय वह घुटने की गंभीर चोट के लिए रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे थे जो उन्हें मई में सुल्तान अजलान शाह टूर्नामेंट 2017 में लगी थी।
विज्ञापन


पढ़ेंः- हॉकी इंडिया ने राष्ट्रीय अभ्यास शिविर के लिए 33 खिलाड़ियों को किया चयनित
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉकी इंडिया ने प्रेस रीलिज के माध्यम से कहा, 'उनका फुटबॉल मैच में खेलने का फैसला हॉकी इंडिया की खिलाड़यों के लिए आचार संहिता का उल्लंघन था, इसलिए उन पर 15 दिन का निलंबन लगाया गया जो पांच जनवरी 2018 को समाप्त हो रहा है। इसके साथ ही उन्हें 12 महीने के प्रोबेशन पर भी रखा गया है जिसमें उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि वह हॉकी इंडिया की आचार संहिता का पूरी तरह पालन करें।'

बता दें कि हाल ही में हॉकी इंडिया (एचआई) ने बेंगलुरु में होने वाले राष्ट्रीय अभ्यास शिविर के लिए 33 संभावित पुरुष खिलाड़ियों को चयनित कर लिया है, जिसमें गोलकीपर पीआर श्रीजेस का भी नाम शामिल है। बेंगलुरु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) सेंटर में 4 जनवरी से शुरू होने वाले साल के पहले राष्ट्रीय अभ्यास शिविर का आगाज होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed