फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Hockey India Announced 22 member Squad for FIH Women's pro league matches against Spain

IND vs SPN: स्पेन के खिलाफ दो मैचों के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का एलान, सविता को मिली टीम की कमान

Mon, 21 Feb 2022 01:12 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 21 Feb 2022 01:12 PM IST
सार

भारतीय टीम की कमान गोलकीपर सविता को दी गई है। वहीं इक्का को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। भारतीय टीम स्पेन के खिलाफ 26 और 27 फरवरी को दो मैच खेलेगी। 

विज्ञापन
Hockey India Announced 22 member Squad for FIH Women's pro league matches against Spain
भारत की महिला हॉकी टीम - फोटो : ANI

विस्तार

एफआईएच महिला हॉकी प्रो लीग के लिए हॉकी इंडिया ने 22 सदस्यीय भारतीय टीम का एलान कर दिया है। यह टीम स्पेन के खिलाफ 26 और 27 फरवरी को दो मैच खेलेगी। दोनों मैच शाम के समय भुवनेश्वर में खेले जाएंगे। गोलकीपर सविता को टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि डीप ग्रेस इक्का उपकप्तान हैं। टीम में कुछ नए चेहरों को भी मौका दिया गया है।
विज्ञापन


संगीता का अंतरराष्ट्रीय हॉकी में पदार्पण
22 सदस्यीय टीम में झारखंड की युवा फारवर्ड संगीता कुमारी को भी शामिल किया गया है। वह अगले हफ्ते अंतरराष्ट्रीय हॉकी में पदार्पण कर सकती हैं। वहीं चयनकर्ताओं ने इन दो मैचों के लिए रश्मिता मिंज, अक्षता अबसो ढेकाले, सोनिका, मारियाना कुजूर और ऐश्वर्या राजेश चौहान को स्टैंड बाय के रूप में चुना है।
विज्ञापन


टीम के चयन को लेकर भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच जैनेक स्कोपमैन ने कहा कि स्पेन के खिलाफ मैच को लेकर वे उत्साहित हैं। ओमान से लौटने के बाद टीम ने दो हफ्तों तक अच्छे से अभ्यास किया है। टीम में चुने गए 22 खिलाड़ी स्पेन के खिलाफ यह दिखाने को तैयार होंगे कि वे क्या कर सकते हैं। जब आपके पास खिलाड़ियों का अच्छा समूह होता है तो हमेशा ही टीम का चयन मुश्किल हो जाता है। लेकिन युवा खिलाड़ी लगातार सुधार कर रहे हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। यह देखना सुखद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मजबूत टीम है स्पेन
भारतीय कोच ने स्पेन के बारे में बात करते हुए कहा "स्पेन एक मजबूत टीम है और उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। टोक्यो में यह टीम करीबी अंतर से सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूक गई थी। उन्होंने लगातार उच्च स्तर पर अच्छा खेल दिखाया है। पिछले विश्व कप में भी यह टीम कांस्य पदक जीतने से चूक गई थी। वो काफी प्रतिभावान हैं और मजबूत डिफेंस के साथ खेलते हैं। इसलिए हम अपनी खुद की स्पीड, क्षमता और मजबूत डिफेंस पर ध्यान दे रहे हैं ताकि उन्हें हरा सकें।"



टीम :
गोलकीपर-
सविता (कप्तान), बिचु देवी खरीबाम, रजनी एतिमारपू।
रक्षापंक्ति- दीप ग्रेस एक्का (उप कप्तान ), गुरजीत कौर, निक्की प्रधान, उदिता, इशिका चौधरी।
मध्यपंक्ति - निशा, सलीमा टेटे, सुशीला चानू पुखरामबम, ज्योति, मोनिका, नेहा, नवजोत कौर, नमिता टोप्पो।
अग्रिम पंक्ति - वंदना कटारिया, शर्मिला देवी, नवनीत कौर, लालरेम्सियामी, संगीता कुमारी, राजविंदर कौर।
स्टैंडबाय- रश्मिता मिंज, अक्षता अबसो ढेकाले, सोनिका, मारियाना कुजुर, ऐश्वर्या राजेश चौहान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed