फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   hockey face new poroblem foreign physiotherapist rebellion

हॉकी में नया बखेड़ा, विदेशी फीजियो का विद्रोह

Thu, 18 Oct 2012 11:36 PM IST
नई दिल्ली/हेमंत रस्तोगी
नई दिल्ली/हेमंत रस्तोगी Updated Thu, 18 Oct 2012 11:36 PM IST
विज्ञापन
hockey face new poroblem foreign physiotherapist rebellion
लंदन ओलंपिक में बदतर प्रदर्शन के बाद भारतीय हॉकी में छाई तूफान से पहले की शांति टूटने जा रही है। हॉकी टीम की फिटनेस को पटरी पर लाने वाले आस्ट्रेलियाई फिजिकल ट्रेनर डेविड जॉन ने विद्रोह कर दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने हॉकी इंडिया और साई को साफ कर दिया है कि उन्हें पुराने स्वरूप में नया अनुबंध स्वीकार नहीं है। इस रवैये के चलते वह नए विकल्प तलाशने को मजबूर हैं। वहीं हॉकी इंडिया ने डेविड की धमकी खारिज करते हुए कह दिया है कि उन्हें ठीक वेतन दिया जा रहा है। उनके नहीं आने पर नया फीजियो रखा जाएगा।
विज्ञापन


यह नया बखेड़ा उस वक्त खड़ा हुआ है जब भारतीय टीम पटियाला में प्रतिष्ठित चैंपियंस ट्राफी की तैयारियों में जुटी है। जहां कोच माइकल नॉब्स के साथ डेविड अब तक नहीं पहुंचे हैं। ओलंपिक से पहले हॉकी टीम की सफलता में डेविड का बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने टीम के फिटनेस स्तर को काफी ऊंचा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात यह है कि डेविड का साढ़े पांच हजार आस्ट्रेलियाई डॉलर पर अनुबंध नॉब्स ने कराया। सूत्रों की मानें तो डेविड ने हॉकी इंडिया को कहा है कि वह कई मौकों पर अपना वेतन बढ़ाने को कह चुके हैं। लेकिन अच्छा काम करने के बावजूद उन्हें टीम के पिछले फीजियो के मुकाबले काफी वेतन मिल रहा है। यहां तक एशियाई चैंपियंस ट्राफी व ओलंपिक क्वालीफाइंग के खिताब के बावजूद उनकी उपयोगिता नजरअंदाज की गई, जिसके चलते अब उन्हें नए विकल्प तलाशने होंगे।

डेविड के इस कदम के बाद नॉब्स के आगमन पर भी संदेह खड़ा हो गया है। हालांकि हॉकी इंडिया के सेक्रेटरी जनरल नरिंदर बत्रा का कहना है कि नॉब्स का वीजा तैयार हो रहा है। वह जल्द कैंप से जुड़ेंगे। लेकिन बत्रा डेविड के रवैये से खफा हैं। वह साफ करते हैं कि उन्हें ठीक वेतन दिया जा रहा है।


हालांकि यह साई का आधिकार क्षेत्र है कि वह उनका वेतन बढ़ाते हैं या नहीं। लेकिन उनकी नजरों में डेविड का वेतन बढ़ाए जाने की जरूरत नहीं है। उन्हें उनकी टीम से नहीं जुड़ने की धमकी अस्वीकार है। अगर वह नहीं आते हैं तो उनके स्थान पर अन्य फीजियो को अनुबंधित कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed