{"_id":"5f108c728ebc3e63cf3708cb","slug":"hockey-activities-in-pakistan-will-start-in-august-players-will-get-one-time-allowance","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में हॉकी गतिविधियां अगस्त में होंगी शुरू, खिलाड़ियों को एकमुश्त भत्ता मिलेगा","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
पाकिस्तान में हॉकी गतिविधियां अगस्त में होंगी शुरू, खिलाड़ियों को एकमुश्त भत्ता मिलेगा
Thu, 16 Jul 2020 10:55 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 16 Jul 2020 10:55 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान हॉकी टीम
पाकिस्तान में कोरोना वायरस के कारण मार्च से निलंबित हॉकी गतिविधियां अगले महीने ‘फाइव-ए-साइड’ घरेलू टूर्नामेंट के साथ शुरू होंगी। पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) ने साथ ही मौजूदा स्वास्थ्य संकट से निपटने के लिए 30 खिलाड़ियों को एक बार एकमुश्त भत्ता देने का फैसला किया है।
विज्ञापन
पीएचएफ ने कहा कि फाइव-ए-साइड टूर्नामेंट के बाद महामारी को देखते हुए जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में कई स्थलों पर सितंबर-अक्तूबर में राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप भी होगी। पीएचएफ सचिव आसिफ बाजवा ने संवाददाताओं से कहा, ‘अंतत: हम अगस्त से हॉकी गतिविधियों को शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन ऐसे माहौल में जहां कोविड-19 से जुड़ी सभी मानक संचालन प्रक्रिया और नियमों का पालन किया जाएगा जिससे कि खिलाड़ी, अधिकारी और मैच अधिकारी सुरक्षित रहें।’
विज्ञापन