{"_id":"80c618c90099344ae7d8bc9dd385c0b1","slug":"hil-hockey-india-league-auction","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआईएल के लिए खिलाड़ियों की नीलामी आज","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
एचआईएल के लिए खिलाड़ियों की नीलामी आज
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 22 Nov 2013 04:46 PM IST
विज्ञापन
हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के दूसरे सीजन के लिए 14 देशों के करीब 150 खिलाड़ियों की नीलामी शुक्रवार को दिल्ली में की जाएगी।
विज्ञापन
इस नीलामी में 95 भारतीय खिलाड़ी शामिल होंगे।
एचआईएल के चेयरमैन नरिंदर बत्रा ने कहा, "इस नीलामी के जरिए फ्रेंचाइजियों को नए खिलाड़ियों को खरीदकर अगले सीजन के लिए अपनी टीमें पूरी करने का मौका मिलेगा।"
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "खिलाड़ियों का बेस प्राइज 2600 डॉलर से लेकर 25000 डॉलर के बीच होगा। इस नीलामी में युवा भारतीय खिलाड़ियों और विदेशी खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।"
विज्ञापन