फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   FIH awards have been announced, eva de goede and arthur van doren win player of the year 2018 award

भारत की झोली एक बार फिर खाली, गोएडे-डोरेन बने 2018 के सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ी

Thu, 14 Feb 2019 10:58 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 14 Feb 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
FIH awards have been announced, eva de goede and arthur van doren win player of the year 2018 award
eva de goede and arthur van doren

नीदरलैंड्स की इवा डि गोएडे और बेल्जियम के ऑर्थर वैन डोरेन को 2018 का अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया, जबकि भारत की झोली एक बार फिर खाली रही। 

विज्ञापन


इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों को 1998 में शुरू किया गया और कोई भी भारतीय हॉकी खिलाड़ी इसे हासिल नहीं कर पाया है। डि गोएडे को साल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी, जबकि वर्ल्ड चैंपियन बेल्जियम के वेन डोरेन को लगातार दूसरे वर्ष साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुना गया। 
विज्ञापन


एफआईएच हॉकी स्टार्स अवार्ड्स में वेन डोरेन बेल्जियम के उन 4 खिलाड़ियों में शामिल रहे जिन्हें पुरस्कार मिला। बेल्जियम के ही विन्सेंट वानाश को लगातार दूसरी बार साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष गोलकीपर चुना गया जबकि उनके हमवतन ऑर्थर डि स्लोवर को डिफेंस में शानदार प्रदर्शन के लिए साल का उभरता हुआ पुरुष खिलाड़ी चुना गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेल्जियम की वर्ल्ड कप विजेता टीम के कोच शेन मैकलियोड साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष कोच चुने गए। नीदरलैंड्स की मुख्य कोच एलिसन अनान को लगातार दूसरी बार सर्वश्रेष्ठ महिला कोच चुना गया। इंग्लैंड की मेडी हिंच को लगातार तीसरे साल सर्वश्रेष्ठ महिला गोलकीपर चुना गया जबकि अर्जेंटीना की मिडफील्डर लूसियाना वोन डेर उभरती हुई महिला खिलाड़ी चुना गया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed