फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   delhi waveriders outsmart mumbai magicians to shoot to top of table

एचआईएलः दिल्ली की मुंबई पर रोमांचक जीत

Tue, 22 Jan 2013 12:35 AM IST
मुंबई/अमर उजाला ब्यूरो
मुंबई/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 22 Jan 2013 12:35 AM IST
विज्ञापन
delhi waveriders outsmart mumbai magicians to shoot to top of table
दिल्ली वेवराइर्ड्स ने हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के अब तक के सबसे रोमांचक मुकाबले में मुंबई मैजिशियंस को 6-4 से हराकर टूर्नामेंट में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। दिल्ली वेवराइडर्स के अब चार मैचों से 17 अंक हो गए हैं और वह फिर से चोटी पर पहुंच गया है। इस हार से मुंबई के खाते में एक अंक रहा और वह चार मैचों में चार अंक लेकर पांच टीमों में सबसे नीचे है। टूर्नामेंट में अब तक के सबसे बेहतरीन मुकाबले में दिल्ली और मुंबई ने लाजवाब प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन


दोनों ही टीमों ने 70 मिनट तक चले मुकाबले में जबरदस्त आक्रामक हॉकी का प्रदर्शन किया। विजेता टीम आधे समय तक 3-1 से आगे थी। हालांकि मुंबई ने फिर दूसरे हाफ के पहले क्वार्टर में 4-3 की बढ़त बना ली लेकिन दिल्ली ने पांच मिनट के अंतराल में तीन गोल दागते हुए मैच अपनी झोली में डाल लिया। बेहद तेज गति से खेले गए इस मैच में मुंबई ने कप्तान संदीप सिंह के पेनाल्टी कार्नर पर किए गोल से बढ़त  बनाई। मुंबई की बढ़त ज्यादा देर टिकी नहीं रह सकी।
विज्ञापन


मैच के 14वें मिनट में आस्कर डीके ने आकाशदीप के शानदार पास पर दिल्ली को बराबरी दिला दी। दिल्ली ने 22वें मिनट में नोरिस जोंस के गोल से 2-1 की बढ़त हासिल कर ली। इसके चार मिनट बाद यानी 26वें मिनट में दानिश मुज्तबा ने गोलकीपर से रिबाउंड हुई गेंद पर झपटते हुए दिल्ली का तीसरा गोल दाग दिया। पहले हाफ तक दिल्ली की टीम 3-1 से आगे हो चुकी थी लेकिन कहानी का यहीं अंत नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे हाफ में मुंबई ने नाटकीय वापसी की जबकि दिल्ली ने मेजबान टीम के संघर्ष को जवाबी हमलों से काबू किया।  दूसरे हाफ के 42वें मिनट मे पेनाल्टी कार्नर पर संदीप की फ्लिक को टर्नर ने गोल में पहुंचाया और स्कोर 2-3 हो गया। जेसन विल्सन ने 49वें मिनट में मुंबई को 3-3 की बराबरी पर ला खड़ा किया। मुंबई के कप्तान संदीप ने 52वें मिनट में गोल दाग 4-3 से बढ़त हासिल कर ली।

दिल्ली के खिलाड़ियों ने इसके बाद मुंबई के गोल पर ताबड़तोड़ हमले कर दिए। आकाशदीप ने 53वें मिनट में गुरविंदर चांडी के पास पर स्कोर 4-4 से बराबर कर लिया। आंद्रेस बेल ने 55वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर पर गोल दागा और दिल्ली ने 5-4 की बढ़त बना ली। इसके तीन मिनट बाद 58वें मिनट दिल्ली के कप्तान सरदार सिंह ने चांडी को पास दिया। चांडी ने गेंद साइमन चाइल्ड की तरफ खिसकाई और चाइल्ड ने स्कोर 6-4 करने में कोई गलती नहीं की।


मुंबई ने इसके बाद वापसी करने की पूरी कोशिश की लेकिन उसे सफलता हासिल नहीं लगी। आकाशदीप को गोल ऑफ द मैच और चांडी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। मुंबई को अपने घरेलू मैदान में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। उसे रविवार को पंजाब वारियर्स ने 4-2 से पराजित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed