फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   David John resigns as High Performance Director of Hockey India

अनदेखी से परेशान हॉकी इंडिया के हाई परफॉर्मेंस निदेशक डेविड जॉन का इस्तीफा मंजूर

Tue, 25 Aug 2020 03:56 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 25 Aug 2020 03:56 PM IST
सार

जॉन को अपने पद से 12,000 डॉलर का मासिक वेतन मिल रहा था और वह मार्च के बाद कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के बाद से नई दिल्ली में अपने घर से काम कर रहे थे। वह 2011 से भारतीय हॉकी से जुड़े थे, जब उन्हें मुख्य कोच माइकल नोब्स के साथ पुरूष टीम के फिजियो के तौर पर नियुक्त किया गया था। भारतीय टीम के फिटनेस का स्तर बेहतर करने वाले जॉन ने लंदन ओलंपिक 2012 के बाद इस्तीफा दे दिया था, लेकिन 2016 में हाई परफार्मेंस निदेशक बनकर आए।

विज्ञापन
David John resigns as High Performance Director of Hockey India
हॉकी इंडिया - फोटो : ट्विटर

विस्तार

लंबे समय से हॉकी इंडिया के हाई परफॉरमेंस निदेशक डेविड जॉन के इस्तीफे को आज भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने मंजूर कर लिया है। ऐसा लगता है कि राष्ट्रीय महासंघ के शीर्ष अधिकारियों से मतभेदों के चलते, उन्होंने यह कदम उठाया। बीते हफ्ते ही डेविड जॉन ने अपना पद छोड़ने का फैसला कर लिया था, लेकिन साई की ओर से मंजूरी नहीं मिली थी।

विज्ञापन


साई ने हाल में जॉन का अनुबंध सितंबर 2021 तक बढ़ा दिया था, लेकिन इस ऑस्ट्रेलियाई ने यह कहते हुए पद से इस्तीफा छोड़ दिया कि लंबे समय से हॉकी इंडिया उनकी अनदेखी कर रहा था। सूत्रों के अनुसार जॉन ने हॉकी इंडिया और साई को दिए अपने इस्तीफे में अपने फैसले के लिए व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है जो उन्होंने 18 अगस्त को सौंपा था।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस की माने तो  हॉकी इंडिया के शीर्ष अधिकारियों द्वारा टीम के संबंध में महत्वपूर्ण फैसलों में उनकी अनदेखी की गई थी। डेविड को टीम फैसलों में शामिल नहीं किया जाता था और वह सिर्फ कोचों और खिलाड़ियों के लिए ऑनलाइन क्लास ही लेते थे। कोविड-19 महामारी के कारण पांच महीने के ब्रेक ने इस फैसले में ‘ट्रिगर’ का काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed