फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Clinical Wizards beat Rhinos in HIL

उत्तर प्रदेश विजार्ड्स की रांची राइनोज पर शानदार जीत

Sun, 20 Jan 2013 09:42 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Sun, 20 Jan 2013 09:42 PM IST
विज्ञापन
Clinical Wizards beat Rhinos in HIL

जेरोन हट्रर्जबर्गर की शानदार रिवर्स हिट और कप्तान वीआर रघुनाथ के पेनाल्टी कार्नर पर बेहतरीन गोल से उत्तर प्रदेश विजार्ड्स ने रांची राइनोज को रविवार को ध्यान चंद एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 2-0 से हराकर हीरो हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के इस जीत के बाद 12 अंक हो गए हैं। दिल्ली वेवराइडर्स के भी इतने ही अंक हैं लेकिन विजार्ड्स बेहतर गोल औसत के आधार पर अंक तालिका में शीर्ष पर हैं। विजेता टीम के लिए हर्टजबर्गर ने 47 वें और रघुनाथ ने 60 वें मिनट में गोल किए। हर्ट्जबर्गर को हीरो गोल आफ द मैच का पुरस्कार मिला जबकि फ्रांसिस्को कोर्टिस मैन ऑफ द मैच बनें।
विज्ञापन


पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच अच्छा खासा संघर्ष हुआ लेकिन कोई भी टीम इस दौरान गोल करने में कामयाब नहीं हो सकी। तेज गति से खेले गए मैच में रांची राइनोज ने शुरुआत में दो मौके जरूर बनाए लेकिन वे खतरनाक साबित नहीं हो सके। नौंवे मिनट में विजर्ड्स के जवाबी हमले पर बीरेंद्र लाकड़ा ने दो बार खतरा टाला। मनदीप सिंह ने विजार्ड्स के डिफेंस में सेंध लगाने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed