फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Champions Trophy: India Lose to Australia But Qualify For Maiden Final

हार के बाद भी टीम इंडिया पहुंची फाइनल में, 36 साल में हुआ पहली बार

Fri, 17 Jun 2016 12:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 17 Jun 2016 12:43 PM IST
विज्ञापन
Champions Trophy: India Lose to Australia But Qualify For Maiden Final

निर्णायक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से हार के बावजूद भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी के फाइनल में पहुंच गई। वह 36 साल के इतिहास में पहली बार फाइनल में पहुंची है।

विज्ञापन


36वीं हीरो चैंपियंस ट्रॉफी के आखिरी लीग मैच में भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से था जिसमें कांटेदार संघर्ष के बाद भारतीय टीम को 2-4 से हार का सामना करना पड़ा। भारत को फाइनल में जाने के लिए यह मैच सिर्फ ड्रॉ कराना था लेकिन टीम हार गई।
विज्ञापन


लेकिन भारतीय टीम लकी रही क्योंकि हार के बाद भी उसे खिताबी जंग में जगह मिल गई। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि भारत के मैच के बाद 2 मुकाबले खेले गए जिससे भारत अंकतालिका में अपनी स्थिति नंबर 2 पर बनाए रखने में कामयाब रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गत चैंपियन जर्मनी ने कोरिया को 7-0 से रौंद दिया फिर बेल्जियम और इंग्लैंड का मैच 3-3 बराबरी पर खत्म हो गया। लीग चरण के बाद भारत 5 मैचों से 7 अंक लेकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा और उसे फाइनल का टिकट मिल गया।

चैंपियंस ट्रॉफी में दूसरी बार पदक जीतेगी भारतीय टीम

Champions Trophy: India Lose to Australia But Qualify For Maiden Final
हॉकी इंडिया - फोटो : Hockey India

फाइनल में पहुंचने के साथ ही भारतीय टीम इस बार स्वर्ण पदक की रेस में आ गया है। भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में इससे पहले सिर्फ एक बार ही पदक जीत सका है। 1982 में भारत को कांस्य पदक मिला था। अब शुक्रवार को भारत स्वर्ण पदक के लिए मैदान में उतरेगा।

भारत की ओर से 2 गोल पेनाल्टी कार्नर (वीआर रघुनाथ और मंदीप सिंह) से आया, लेकिन टीम की जीत के लिए यह नाकाफी साबित हुआ क्योंकि कंगारू टीम की ओर से पहले ही 4 गोल दाग दिए गए थे। ऑस्ट्रेलिया 5 मैचों से 13 अंक लेकर शीर्ष पर रहा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed