फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Asian Games: भारतीय महिला हॉकी टीम की लगातार दूसरी जीत, मलयेशिया को 6-0 से रौंदा, सेमीफाइनल का दावा मजबूत किया

Fri, 29 Sep 2023 05:52 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 29 Sep 2023 05:52 PM IST
सार

India vs Malaysia Hockey Match Highlights: टीम इंडिया ने पूल-ए के अपने पहले मैच में सिंगापुर को 13-0 से रौंदा था। अब मलयेशिया को हराकर सविता पूनिया की अगुआई वाली भारतीय टीम ने सेमीफाइनल के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया है।

विज्ञापन
Asian Games 2023 India vs Malaysia Womens Hockey Highlights Score Updates Latest News in Hindi
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया
हांगझोऊ एशियाई खेलों में भारत महिला हॉकी टीम का विजयी सफर जारी है। पूल-ए के अपने दूसरे मैच में टीम इंडिया ने मलयेशिया को 6-0 से रौंद दिया। इस जीत के साथ सविता पूनिया की अगुआई वाली भारतीय महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में पहुंचने का अपना दावा मजबूत कर लिया है। भारत ने दो गोल पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक से अर्जित किए, जबकि चार फील्ड गोल्स किए। भारत के लिए इस मैच में वैष्णवी, निशा, दीप ग्रेस इक्का, मोनिका, संगीता और लालरेमसियामी ने गोल दागे।
Asian Games 2023 India vs Malaysia Womens Hockey Highlights Score Updates Latest News in Hindi
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम का शानदार फॉर्म जारी
भारतीय टीम ने अपने शानदार फॉर्म को दूसरे मैच में भी जारी रखा। टीम इंडिया ने पूल-ए के अपने पहले मैच में सिंगापुर को 13-0 से रौंदा था। अब टीम ने लगातार दूसरी जीत हासिल की। वहीं, मलयेशिया ने अपने पहले पूल मैच में हॉन्गकॉन्ग को 8-0 से हराया था। भारत के ग्रुप में सिंगापुर और मलयेशिया के अलावा हॉन्गकॉन्ग और दक्षिण कोरिया है। भारतीय महिला हॉकी टीम का अगला मैच दक्षिण कोरिया के साथ है।
Asian Games 2023 India vs Malaysia Womens Hockey Highlights Score Updates Latest News in Hindi
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया
मैच में क्या हुआ?
मैच के सातवें मिनट में भारतीय टीम ने मलयेशिया पर काउंटर अटैक कर पहला गोल किया। उदिता के पास पर मोनिका ने फ्लिक से स्कोर किया। इसके बाद आठवें मिनट में भारतीय टीम को पेनल्टी कॉर्नर मिला। इस पर दीप ग्रेस इक्का ने शानदार ड्रैग फ्लिक से गोल किया। 11वें मिनट में नवनीत कौर ने फील्ड गोल किया। इसके बाद 14वें मिनट में भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला। वैष्णवी विट्ठल के बॉल इंजेक्ट करने पर नेहा ने शानदार ड्रैग फ्लिक से गोल किया। पहले क्वार्टर में टीम इंडिया ने मलयेशिया पर 4-0 की बढ़त बनाई थी। 

दूसरे क्वार्टर में 24वें मिनट में नेहा के पास संगीता ने शानदार गोल किया। हालांकि, इसके बाद भारतीय टीम ने कुछ पेनल्टी कॉर्नर तो अर्जित किए, लेकिन गोल करने में नाकाम रही। हाफ-टाइम तक भारत ने मलयेशिया पर 5-0 की बढ़त बनाई हुई थी। तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। हालांकि, तीसरे क्वार्टर में मलयेशिया का डिफेंस जरूर मजबूत हुआ है। भारत के सभी काउंटर अटैक्स को मलयेशियाई टीम रोकने में कामयाब रही। चौथे क्वार्टर में भारत के लिए लालरेमसियामी ने फील्ड गोल किया और उन्होंने भारत की बढ़त 6-0 की कर दी। इसी बढ़त के साथ टीम इंडिया ने जीत हासिल की। भारतीय कोच यानेक शॉपमैन की देखरेख में भारतीय महिला हॉकी टीम शानदार दिखाई पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Asian Games 2023 India vs Malaysia Womens Hockey Highlights Score Updates Latest News in Hindi
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया
आमने-सामने का रिकॉर्ड
जब आमने-सामने के मुकाबलों की बात आती है, तो भारत का मलयेशिया के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है। दोनों देशों के बीच खेले गए 18 मैचों में से भारत 17 में विजयी रहा, जबकि केवल एक मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। मलयेशिया अपने तमाम प्रयासों के बावजूद अभी तक भारतीय टीम के खिलाफ जीत का स्वाद नहीं चख सका है। इस मुकाबले से पहले पिछली बार इन दोनों टीमों का आमना-सामना महिला एशिया कप 2022 में हुआ था, जहां भारत ने 9-0 से बड़ी जीत दर्ज की थी।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed