फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Asian Champions Trophy India will face japan in last round-robin match

Asian Champions Trophy: आखिरी राउंड-रॉबिन मैच में जापान से भिड़ेगा भारत, इस टूर्नामेंट में अजेय हैं दोनों टीमें

Sat, 18 Dec 2021 09:34 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 18 Dec 2021 09:34 PM IST
सार

पाकिस्तान को हराने के बाद भारतीय टीम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आखिरी राउंड-रॉबिन मैच जापान के साथ खेलेगी। ये दोनों ही टीमें इस टूर्नामेंट में अब तक कोई मैच नहीं हारी हैं। 
 

विज्ञापन
Asian Champions Trophy India will face japan in last round-robin match
भारत बनाम जापान - फोटो : hockey India

विस्तार

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के आखिरी राउंड-रॉबिन मुकाबले में भारत का सामना जापान से होगा। ये दोनों टीमें इस टूर्नामेंट अब तक कोई मैच नहीं हारी हैं। भारत ने पहला मैच दक्षिण कोरिया के साथ ड्रॉ खेला था। इसके बाद बांग्लादेश और पाकिस्तान को हराया। टीम इंडिया सात अंकों के साथ अंकतालिका में पहले पायदान पर है। जापान की टीम भी इस चैंपियंस ट्रॉफी में कोई मैच नहीं हारी है। जापान ने दो मैच ड्रॉ किए हैं, जबकि एक में उसे जीत मिली है। 
विज्ञापन


जापान ने अपने शुरुआती दो मैच पाकिस्तान और दक्षिण कोरिया के साथ ड्रॉ खेले थे, जबकि तीसरे मैच में उसने बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज की। इस टूर्नामेंट में भारत के कई सीनियर खिलाड़ी नहीं खेल रहे हैं, जो टोक्यो ओलंपिक की टीम में शामिल थे। इसमें गोलकीपर पीआर श्रीजेस, मनदीप सिंह, सुरेंद्र कुमार, सिमरनजीत सिंह, अमित रोहिदास, विवेक सागर प्रसाद और नीलकांत शर्मा का नाम शामिल है। इसके अलावा टोक्यो ओलंपिक के बाद रुपिंदर पाल सिंह और बीरेन्द्र लाखरा जैसे भारतीय खिलाड़ी संन्यास भी ले चुके हैं।
विज्ञापन


इन युवा खिलाड़ियों को मिला मौका
सीनियर खिलाड़ियों के संन्यास और उन्हें आराम दिए जाने की वजह से इस टूर्नामेंट में कई युवा खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है। गोलकीपर सूरज करकेरा, कृष्ण पाठक, गुरिंदर सिंह, जरमनप्रीत सिंह, नीलम संदीप, दीपसन टिर्के और मनदीप मोर जैसे खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का यह बेहतरीन मौका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चैंपियंस ट्रॉफी जीत सकता है भारत
युवा खिलाड़ियों से भरपूर भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया है। इस टीम का खेल टूर्नामेंट आगे बढ़ने के साथ निखर रहा है, जो कि सबसे बेहतरीन चीज है। ऐसे में अगर भारतीय खिलाड़ी जापान के खिलाफ अपनी कमियों पर काम करते हैं और उन्हें दूर करके अच्छा खेल दिखाते हैं तो टीम इंडिया के पास एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का बेहतरीन मौका है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed