फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Ashok Dhyanchand said major dhyanchand became victim of politics, did not get the honor

अशोक ध्यानचंद का बड़ा खुलासा- राजनीति का शिकार हुए दद्दा, नहीं मिला ये सम्मान

Sat, 23 Sep 2017 07:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झांसी
ब्यूरो/अमर उजाला, झांसी Updated Sat, 23 Sep 2017 07:25 PM IST
विज्ञापन
Ashok Dhyanchand said major dhyanchand became victim of politics, did not get the honor
मेजर ध्यानचंद

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती की पूर्व संध्या पर उनके सुपुत्र और पूर्व ओलंपियन अशोक ध्यानचंद ने भारत रत्न पर कांग्रेस सरकार पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राजनीति के कारण दद्दा को भारतरत्न नहीं मिला, लेकिन इस बार उन्हें यह सम्मान मिलने की पूरी उम्मीद है। 

विज्ञापन


अपने आवास पर अमर उजाला से बातचीत में अशोक ध्यानचंद ने कहा कि मेजर ध्यानचंद वह शख्सियत हैं, जिनके कारण हॉकी को राष्ट्रीय खेल बनाया गया। दद्दा को लोग आज भी प्यार और याद करते हैं। उन्हें देश की सरकार से भारतरत्न अवार्ड देने की मांग करते हैं। 
विज्ञापन


पढ़ेंः- ध्यानचंद के बारे में सर डॉन ब्रैडमैन ने 1935 में कही यह बड़ी बात    

मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेजर ध्यानचंद को अतुलनीय खिलाड़ी कहा था। वहीं खेल मंत्री विजय गोयल ने स्वेच्छा से ध्यानचंद का नाम भारतरत्न के लिए रखा है। इससे पता चलता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इसमें विशेष रुचि है। ऐसे में उम्मीद बनती है, कि हॉकी के जादूगर को इस बार निश्चित देश का सर्वोच्च सम्मान मिल कर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व ओलंपियन ने कहा कि अवार्ड देते वक्त सरकार खिलाड़ियों को जाति में न बांटे। खिलाड़ी सिर्फ खिलाड़ी होता है। पूर्व ओलंपियन का कहना था कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार के एक बडे़ नेता सवाल किया था कि क्या ध्यानचंद रिजर्व कोटे के है, यदि होते तो एवार्ड दिला देते।

ध्यानचंद को भारत रत्न दिलाने के लिए हस्ताक्षर करें यहां- goo.gl/hYuwMF

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed