फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   hammer thrower Rachna Kumari banned for 12 years for failing multiple dope tests by Athletics Integrity Unit

Hammer thrower: रचना कुमारी पर लगा 12 साल का प्रतिबंध, हांगझोऊ एशियाई खेलों में लिया था भाग

Wed, 14 Feb 2024 10:40 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 14 Feb 2024 10:40 AM IST
सार

एआईयू ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि रचना कुमारी पर 24 नवंबर 2023 से 12 साल का प्रतिबंध लगाया गया है। इस खिलाड़ी के 24 सितंबर 2023 के बाद के सभी परिणाम को अमान्य माना जाएगा। इस कारण वह अपने खिताब, पुरस्कार, पदक, अंक आदि गंवा देगी। 

विज्ञापन
hammer thrower Rachna Kumari banned for 12 years for failing multiple dope tests by Athletics Integrity Unit
रचना कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ की एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट (एआईयू) ने भारत की तार गोला फेंक एथलीट रचना कुमारी पर कई बार डोपिंग परीक्षण में नाकाम रहने के कारण मंगलवार को 12 साल का प्रतिबंध लगा दिया। तीस वर्षीय रचना के प्रतियोगिता से इतर लिए गए डोप नमूने में स्टेरॉयड स्टैनोज़ोलोल, मेटांडिएनोन, डीहाइड्रोक्लोरोमिथाइल टेस्टोस्टेरोन (डीएचसीएमटी) और क्लेनब्यूटेरोल पाया गया।
विज्ञापन


एआईयू ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि रचना कुमारी पर 24 नवंबर 2023 से 12 साल का प्रतिबंध लगाया गया है। इस खिलाड़ी के 24 सितंबर 2023 के बाद के सभी परिणाम को अमान्य माना जाएगा। इस कारण वह अपने खिताब, पुरस्कार, पदक, अंक आदि गंवा देगी। 
विज्ञापन


रचना का डोपिंग रोधी नियमों का दूसरा उल्लंघन है। रचना हांगझोऊ एशियाई खेलों में भाग लेने वाली 68 सदस्यीय भारतीय टीम का हिस्सा थीं। उन्होंने जून में भुवनेश्वर में अंतर राज्य चैंपियनशिप में स्वर्ण जीता था। गोवा राष्ट्रीय खेलों में उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed