फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Halle Open 2022: Hubert Hurkacz won the Halle Open title, defeating number one Medvedev in straight sets by 6-1, 6-4

Halle Open 2022: हरकाज ने जीता हाले ओपन खिताब, नंबर एक मेदवेदेव को 6-1, 6-4 से सीधे सेटों में हराया

Sun, 19 Jun 2022 11:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हाले वेस्टफालेन (जर्मनी)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हाले वेस्टफालेन (जर्मनी) Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 19 Jun 2022 11:37 PM IST
सार

विश्व के 12वें नंबर के खिलाड़ी हरकाज ने कॅरिअर का पांचवां और ग्रास कोर्ट पर पहला खिताब जीता है। विंबल्डन से पहले ग्रास कोर्ट पर हरकाज का यह खिताब काफी मायने रखता है। पिछली बार विंबल्डन में वह सेमीफाइनल तक पहुंचे थे

विज्ञापन
Halle Open 2022: Hubert Hurkacz won the Halle Open title, defeating number one Medvedev in straight sets by 6-1, 6-4
हरकाज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पोलैंड के ह्यूबर्ट हरकाज ने रविवार को हाले ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में विश्व के नंबर एक रूसी खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव को 6-1, 6-4 से सीधे सेटों में हरा दिया। 64 मिनट तक चले खिताबी मुकाबले में हरकाज पूरी तरह मेदवेदेव पर हावी रहे। नंबर एक खिलाड़ी की लगातार यह दूसरी बड़ी हार है। 12 जून को उन्हें नीदरलैंड के टिम वान रिजतोवैन ने 6-4, 6-1 से हराया था।
विज्ञापन


विश्व के 12वें नंबर के खिलाड़ी हरकाज ने कॅरिअर का पांचवां और ग्रास कोर्ट पर पहला खिताब जीता है। विंबल्डन से पहले ग्रास कोर्ट पर हरकाज का यह खिताब काफी मायने रखता है। पिछली बार विंबल्डन में वह सेमीफाइनल तक पहुंचे थे
विज्ञापन


मैच के बीच में हटीं बेलिंडा बेंचिज, ओंस जेबुअर बनीं चैंपियन
वहीं, बर्लिन ओपन महिला टेनिस टूर्नामेंट का खिताब ट्यूनीशिया की ओंस जेबुअर ने जीत लिया। स्टेफी ग्राफ स्टेडियम में हुए फाइनल मुकाबले के दौरान स्विट्जरलैंड की बेलिंडा बेंचिज बीच में ही हट गईं। बेलिंडा जब मुकाले हटीं उस समये ओंस पहला सेट 6-3 से जीत चुकी थीं और दूसरे में 2-1 से आग चल रही थीं। चोटिल होने के कारण बेलिंडा अपना मैच आगे जारी नहीं रख सकीं और ओंस को वाकओवर दे दिया गया। एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed